लाइव टीवी

गजब: रब ने बना दी जोड़ी! ढाई फीट की दुल्हन को मिला साढ़े 3 फीट का दूल्हा, दिलचस्प है मामला

Weird Marriage Two And Half Feet groom Marriage with Three And Half Feet long Groom
Updated May 16, 2022 | 16:42 IST

Odd News In Hindi: उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक ऐसी शादी हुई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।

Loading ...
Weird Marriage Two And Half Feet groom Marriage with Three And Half Feet long GroomWeird Marriage Two And Half Feet groom Marriage with Three And Half Feet long Groom
इस शादी की हर तरफ चर्चा
मुख्य बातें
  • रब ने बना दी जोड़ी!
  • रामपुर में हुई अनोखी शादी
  • दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए काफी संख्या में पहुंच लोग

Ajab Gajab Wedding: बहुत पुरानी कहावत है सबकी जोड़ी ऊपरवाला ही बनाकर भेजता है। अक्सर आपने शादी के लिए लोगों को माथापच्ची करते हुए देखा होगा। लेकिन, किसी भी लड़का-लड़की की शादी वहीं तय होती है, जहां लिखा होता है। एक ऐसी ही शादी की चर्चा इन दिनों जोर-शोर से हो रही है। इतना ही नहीं इस जोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि रामपुर के शाहबाद में ढाई फीट की तहसीन की शादी तीन फीट के दूल्हे के साथ हुई है। आलम ये है कि लोग इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं और खुशहाल जीवन की कामना कर रहे हैं।  

इस अनोखी शादी में काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दरअसल, नबील खां की बेटी तहसीन की हाइट काफी कम है। हाइट के कारण तहसीन की शादी नहीं हो पा रही थी। परिजनों ने काफी कोशिशें की लेकिन तहसीन के लिए लड़का नहीं मिल रहा था। लेकिन, कहते हैं ना ऊपर वाले के घर देर है अंधेर नहीं। कुछ दिन पहले तहसीन के संभल जिले से रिश्ता आया। दूल्हे की हाइट भी काफी कम थी और दोनों एक-दूसरे के लिए परफेक्ट थे। दोनों परिवारों के बीच सहमति बन गई और फटाफट दोनों की शादी कर दी गई।

ये भी पढ़ें -  Shocking: गुस्से में 'गजराज' ने टूरिस्टों पर कर दिया हमला, वीडियो में नजारा देखकर चौंक जाएंगे आप

शादी में काफी संख्या में पहुंचे लोग

शाहबाद के मैरिज हॉल में दोनों की शादी हुई। दोनों की शादी में काफी लोग पहुंचे थे और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिए। हालांकि, इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बिहार के भागलपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां 34 इंच की दुल्हन की शादी 36 इंच के दूल्हे की शादी हुई थी। इस शादी में हजारों की संख्या में लोगो पहुंचे थे। इतना ही नहीं उनके साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ मच गई थी।