लाइव टीवी

होटल के कमरों में बेड पर हमेशा क्यों बिछी दिखती है सफेद चादर? जाननी जरूरी है वजह

Updated Jul 07, 2022 | 15:36 IST

Hotel Rooms White Bed Sheets: आप सस्ते होटल में गए हों या महंगे होटल में, एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि होटल के कमरों में बेड पर बिछी चादर हमेशा सफेद रंग की ही होती है। हालांकि, आपने शायद ही इस बारे में सोचा होगा कि ऐसा क्यों होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
सफेद रंग की बेडशीट
मुख्य बातें
  • होटल के कमरों में बेड पर होती है सफेद चादर
  • सफेद चादर होने से मन को मिलती है शांति
  • सफेद चादर होने से आसानी से दिख जाते हैं दाग

Hotel Rooms White Bed Sheets: हर कोई कभी न कभी बाहर घूमने जाता है। इस दौरान रात रुकने के लिए होटल रूम्स का इस्तेमाल करता है। आपको हर शहर में होटल्स मिल जाएंगे। हालांकि, कई होटल्स के कमरे महंगे दामों में मिलते हैं तो कई होटल्स के कमरों की कीमतें कम होती हैं। आप सस्ते होटल में गए हों या महंगे होटल में, एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि होटल के कमरों में बेड पर बिछी चादर हमेशा सफेद रंग की ही होती है। हालांकि, आपने शायद ही इस बारे में सोचा होगा कि ऐसा क्यों होता है।

अगर आप आज तक यह नहीं जान पाए हैं कि होटल्स के कमरों में बेड पर बिछाई जाने वाली चादर सफेद क्यों होती है तो चलिए आज हम इस सवाल का जवाब आपको बताते हैं। आपको शायद ही पता होगा कि होटल के कमरों में 90 के दशक से पहले रंगीन चादरों का इस्तेमाल होता था। रंगीन चादरों में लगे दाग आसानी से छिप जाते थे। इसलिए इनका रखरखाव करना काफी आसान होता था। हालांकि, 90 के दशक के बाद होटल डिजाइनरों ने एक रिसर्च किया। इसमें सामने आया कि गेस्ट के लिए लग्जरी बेड का मतलब है, उनको सुकून मिलना। इसके बाद होटल के बेड में बिछाई जाने वाली बेडशीट को लेकर हाइजीन ट्रेंड शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें- यूक्रेन की इस महिला को अपने जाल में फंसाना चाहते हैं दुनियाभर के पुरुष! खुद बताई आपबीती

सफेद चादर दिखने में लगते हैं लग्जरी

सफेद रंग का अपना अलग ही क्लास है। इसीलिए 90 के दशक के बाद सफेद रंग की बेडशीट का इस्तेमाल किया जाने लगा। नीचे सफेद रंग की बेडशीट बिछाएं और उसके ऊपर कोई रंग-बिरंगा कपड़ा डाल दें तो कमरे में लुक ही बदल जाता है। यह एक लग्जरी फीलिंग देता है। इसके अलावा सफेद रंग की बेडशीट सस्ती भी होती है। साथ ही इसका कपड़ा मोटा होता है, जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

साफ करने में आसान

सफेद रंग पर दाग लगने के बाद यह आसानी से दिखता है। सफेद बेडशीट्स की कई चादरों को एक साथ ब्लीच डालकर साफ किया जाता है। सबको एक साथ पानी में डालकर क्लोरीन में डुबाया जाता है। इससे क्लोरीन की परत उतर जाती है और चादर का रंग सफेद का सफेद रहता है। गर्मियों और बारिश के दिनों में बेड शीट्स को बदबू से बचाने के लिए हफ्ते में एक बार जरूर धोना पड़ता है। बदबू और सीलन से बचाने के लिए सफेद रंग की चादरों को क्लोरीन से ब्लीच करते हैं।

मिलती है पॉजिटिव वाइब्स

जब आप बाहर घूमने गए हों और फिर थक हारकर होटल रूम में आएं तो आप चैन की नींद सोना चाहते हैं। ऐसे में सफेद रंग आपको सुकून देता है। सफेद रंग की वजह से शांति और पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। इससे इंसान के दिमाग को खुशी और शरीर को आराम मिलता है।