लाइव टीवी

OMG: इस महिला से बात करने के लिए तरसते हैं पुरुष, एक मीटिंग के लिए कर देते हैं लाखों रुपए खर्च

Updated May 19, 2022 | 14:26 IST

OMG News: ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली एक महिला से केवल बात करने के लिए लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं और उससे अपनी जिंदगी की बातें शेयर करते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
इस महिला की जबरदस्त डिमांड
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इस महिला से बात करने के लिए तरसते हैं लोग
  • सामन्था पेशे से एक एडल्ट स्टार हैं और दो किताबें भी लिख चुकी है
  • केवल बात करने लिए पुरुष लाखों रुपए में सामन्था को बुक करते हैं

Ajab Gajab News: खबर की हेडिंग से आप समझ ही गए होंगे मामला अजीबोगरीब है। अब आपके मन में तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे होंगे कि आखिर इस महिला में क्या है, जिससे उसकी इतनी डिमांड और उससे बात करने के लिए लोग लोग इतने पैसे क्यों खर्च करते हैं? तो हम भी आपको ज्यादा इंतजार नहीं करवाते हैं और उस महिला के बारे में बताते हैं, जिससे मिलने के लिए लोग तरसते रहते हैं। 

इस महिला का नाम सामन्था है और वह मूलरूप से ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। महिला ने दावा किया है कि पुरुष उनसे मिलने के लिए तरसते हैं और केवल बात करने के लिए अप्वाइंटमेंट लेते हैं। इतना ही नहीं इसके लिए लोग लाखों रुपए फीस भी देते हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्या है इस महिला में, तो हम आपको बता दें कि ये महिला एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती हैं और दो किताबें भी लिख चुकी हैं। महिला का कहना है कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि लोग मेरे पास आते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें मुझसे शेयर करते हैं। उसने बताया कि लोग अपने प्रेशर के बारे में मुझे बताते हैं साथ ही जीवन और रिलेशनशिप में क्या सही और गलत चल रहा है उसके बारे में भी बताते हैं। 

ये भी पढ़ें -  Viral: इस दुल्हन को देख लगा झटका, लोग बोले-'ये तो दिशा पाटनी है', जानें क्या है वीडियो की सच्चाई?

केवल बात करने के लिए लोग करते हैं लाखों रुपए खर्च

महिला ने बताया कि लोगों से बात करके और उनके बारे में जानकर मैंने दो किताबें भी लिख दी। उसका कहना है कि ज्यादातर लोग मुझे केवल इसलिए बुक करते हैं, क्योंकि वो मुझसे बात करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उसने कई लोगों से ये भी कहा है कि मैं एक मीटिंग के लिए लाखों रुपए लेती हैं। इसके बावजूद लोग मुझसे बात करने के लिए तैयार रहते हैं। जबकि, उन्हें काउंसलर की जरूरत होती है। लेकिन, लोग मेरे पास ही आना पसंद करते हैं। गौरतलब है कि सामन्था पहले जर्नलिस्ट थीं। लेकिन, उन्होंने जॉब छोड़ दिया और बाद में एडल्ट इंडस्ट्री ज्वाइन कर लिया।