लाइव टीवी

पति की बेवफाई का पता चला तो पत्नी ने शहर भर में लगवा दिया ये पोस्टर

Updated Sep 11, 2020 | 11:45 IST

पति की बेवफाई के बारे में पता चला तो महिला ने उसके पोस्टर सारे शहर भर में चिपका दिए। हैरान करने वाला ये मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से सामने आया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पति की बेवफाई का पता चला तो पत्नी ने शहर में लगवाए पोस्टर

नई दिल्ली : ये खबर छपवा दो अखबार में, पोस्टर लगवा दो बाजार में...ये गाना तो आपने खूब सुना होगा। लेकिन क्या सच में ऐसी किसी चीज को वास्तविक दुनिया में होते देखा है, नहीं ना! अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। हालांकि ये मामला प्यार से थोड़ा अलग है। ये मामला प्यार में बदले और गुस्से की कहानी है। एक शख्स अपनी पत्नी के साथ बेवफाई कर रहा था और दूसरी महिला के साथ अफेयर में पड़ा था जिसके बाद उसकी पत्नी ने गुस्से में उसके सारे पोस्टर शहर भर में चिपका दिए। 

महिला को जब पता चला कि उसका पति उसके साथ बेवफाई कर रहा है तो उसने उसे सबक सिखाने के लिए ऐसा रास्ता चुना जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। उसने पूरे शहर में अपने पति की बेवफाई के पोस्टर लगवा दिए। हालांकि लोगों ने इसमें उस महिला की आलोचना भी कर दी कि उसे इस मामले में अपने बच्चों को शामिल नहीं करना चाहिए था।

ये पोस्टर अमेरिका के एक शहर में चिपकाए गए हैं। इस पोस्टर में एक फामिली है जिसमे एक पति पत्नी और उसके दो बच्चे हैं। उन सभी के चेहरों के चारों तरफ लाल घेरे बनाए गए हैं। इसके नीचे लिखा गया है कि इस शख्स ने न्यूयॉर्क में अपनी पत्नी और अपने बच्चों को छोड़ दिया। ये शादीशुदा है और दूसरी महिला के साथ रहता है।


(image credit: Reddit)

हालांकि दूसरे दिन वे पोस्टर फाड़ दिए गए। लोगों ने महिला की आलोचना करते हुए कहा कि ये पति-पत्नी के बीच की बात है उसे इसमें अपने बच्चों को शामिल नहीं करना चाहिए था। बच्चों की इसमें क्या गलती है उनपर इसका कैसा असर पड़ेगा।

किसी ने लिखा कि हमारे पिता ने भी किसी दूसरी महिला के लिए हमें छोड़ दिया इसका ये मतलब नहीं है कि हम अपने व्यक्तिगत मामले को शहर में भर में ऐसे फैलाते चलें। किसी अन्य ने लिखा कि इसकी गलती का एहसास महिला को बाद में होगा लेकिन ये भी सच है कि महिला अवश्य काफी गुस्से से और बदले की भावना से जल रही होगी।