लाइव टीवी

चॉकलेट केक समझ कर महिला ने खा लिया ये चीज, बन गया मजाक

Updated Oct 02, 2020 | 13:57 IST

एक महिला ने चॉकलेट केक समझ कर एक ऐसी चीज खा ली जिसके बाद उसके मुंह का पूरा स्वाद बिगड़ गया। इसकी तस्वीर वायरल हो रही है।

Loading ...
महिला का ये वीडियो हो गया वायरल (Source: Reddit)

नई दिल्ली : चॉकलेट खाने की चाहत में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसका सब लोगों के बीच मजाक बन गया। दरअसल ये महिला चॉकलेट केक समझ कर जिसे खाया वह चॉकलेट केक नहीं बल्कि कॉफी पाउडर का बना कोई डिश था। जब उसने चम्मच से इसकी एक बाइट खाई तो उसके मुंह का सारा स्वाद बिगड़ गया। इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है जो काफी वायरल हो रहा है। 

ये पूरा वाक्या वहां लगे कैमरे में कैद हो गया। इस महिला की स्थिति देखकर वहां मौजूद हर कोई हंसने लगा। रेडिट पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक महिला जिसने चम्मच से चॉकलेट केक की एक बाइट उठा कर खाई है वह दरअसल चॉकलेट केक नहीं थी वह दरअसल कॉफी पाउडर से बना एक डिश था। इसे खाने के बाद उस महिला का मुंह बन गया और उसे अपने इस डिसीजन पर काफी पछतावा भी हुआ। 

ये वीडियो 1 अक्टूबर को शेयर किया गया था जिस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं और लोग इसे लाइक कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो को काफी फनी बताया वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो पर और क्लैरिटी लाने की बात की।