लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Viral
  • Shinzo Abe is a special friend of PM Modi they perform Ganga Aarti togather in Varanasi

PM मोदी के खास दोस्त थे शिंजो आबे, वाराणसी ले जाकर साथ करवाई थी गंगा आरती

Updated Jul 08, 2022 | 14:45 IST |

Shinzo Abe Shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएम मोदी के खास दोस्त माने जाने वाले शिंजो आबे को आज सुबह नारा शहर में गोली मार दी गई थी। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। शिंजो आबे की मौत की खबर से भारत भी सकते में हैं।

Loading ...
modi shinzo
1/ 6
तस्वीर साभार: BCCL

शिंजो आबे को भारत और जापान के बीच के संबंध को मजबूत बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनका भारत से और प्रधानमंत्री मोदी से खास लगाव रहा है। जब शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने का काम किया था।

modi abe
2/ 6
तस्वीर साभार: BCCL

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सबसे अधिक तीन बार भारत का दौरा किया था। सबसे पहले जनवरी 2014, फिर दिसंबर 2015 और फिर सितंबर 2017 में वह आधिकारिक तौर पर भारत आए। भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होने वाले शिंजो अबे पहले जापानी प्रधानमंत्री थे।

modi abe
3/ 6
तस्वीर साभार: BCCL

शिंजो आबे को भारत सरकार ने जनवरी 2021 में देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक अवॉर्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास दोस्त भी थे। जब भी दोनों की मुलाकात होती थी तो दोनों में अलग ही गर्मजोशी देखने को मिलती थी।

5/ 6
तस्वीर साभार: BCCL

साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने, इसके बाद उनकी और आबे की करीब दर्जनभर से ज्यादा बार मुलाकात हुई थी। दोनों की कैमिस्ट्री की चर्चा दुनियाभर में होती थी। आबे की आर्थिक नीतियों ने एक नए शब्‍द 'आबेनॉमिक्‍स' को जन्‍म दिया था, जिसकी तर्ज पर ही पीएम नरेंद्र मोदी मोदी की आर्थिक नीतियों को 'मोदीनॉमिक्‍स' नाम दिया गया।

6/ 6
तस्वीर साभार: BCCL

शिंजो आबे ने साल 2020 में कोलाइटिस बीमारी के चलते जापान के प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। वह जापान के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल थे। फिलहाल उनके निधन के बाद पूरा जापान गम में डूब गया है।

Chandrayaan 3