लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Viral
  • Watch pictures of Humanity helping hands for animals survival by giving them food

PHOTOS: इंसान घरों में कैद हैं... इंसानियत नहीं! ऐसे रखा जा रहा है बेजुबानों का ख्याल

Updated Apr 23, 2020 | 16:14 IST |

Lockdown viral Images: दुनिया पर आए महामारी के संकट के बीच लोग भले अपने घरों में कैद हो गए हैं लेकिन इस दौरान भी इंसान अपनी इंसानियत नहीं भूला है। कई लोग बेसहारा बेजुबानों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: PTI

Corona Lockdown Viral Photos: पूरी दुनिया की कई अरब लोगों की आबादी घरों के अंदर बंद है और लोग संकट टलने का इंतजार कर रहे है। चीन से निकला कोरोना वायरस दुनिया के ज्यादातर देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। इस बीच देश में उन बेसहारा जीवों के लिए खतरा पैदा हो गया जो इंसानों के आस पास ही रहते हैं और उनकी जीवनचर्या से इन बेजुबानों का पेट भी पलता है। लेकिन कठिन समय में मदद के ऐसे कई हाथ आगे आए हैं जो इन जानवरों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। 

2/ 7
तस्वीर साभार: PTI

बंदर, कुत्ते से लेकर चूहे और कबूतर तक कुछ लोगों को सबका ख्याल है। दूसरे शब्दों में ऐसा कहा जा सकता है कि सिर्फ इंसान घरों में कैद हुए हैं लेकिन इंसानियत सीमित नहीं हुई है। इसकी कुछ शानदार तस्वीरें भी लगातार सामने आ रही हैं। यहां देखिए इंसानों की ओर से जानवरों के लिए बढ़ाए गए मदद के हाथ की फोटोज और जानें कोरोना महामारी से जुड़े कुछ ताजा अपडेट।

3/ 7
तस्वीर साभार: PTI

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 21 हजार को पार कर चुकी है। अब तक 21,393 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। इनमें 16,454 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, अब तक 4257 को डिस्चार्ज को किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह तक देश भर में 681 लोगों की मौत हो चुकी है।

5/ 7
तस्वीर साभार: PTI

राजधानी दिल्ली में यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 2248 लोग राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 724 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जबकि 48 लोगों की मौत हो गई है।

6/ 7
तस्वीर साभार: PTI

गोवा फिलहाल देश का कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है। यहां 7 मामले सामने आए थे लेकिन सातों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। गुजरात में कोरोना तेजी से बढ़ा है। अब तक राज्य में 2407 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं जिनमें 179 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां पर 103 लोगों ने जान गंवाई है।

7/ 7
तस्वीर साभार: PTI

उधर हाल ही में एक सर्वे भी सामने आ रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में भारत के लोग और पूरी दुनिया भारत की सरकार की ओर से कोरोना से लड़ाई के तहत उठाए गए कदमों पर संतोष जताते हुए, तारीफ की गई है।

Chandrayaan 3