लाइव टीवी

ट्रक से भी बड़ा है यह Hummer SUV, चढ़ने के लिए लगानी पड़ती है सीढ़ी, देखें PHOTOS

Updated Apr 05, 2022 | 19:12 IST |

हमर अपने दमदार साइज और इंजन के लिए देश दुनिया में मशहूर है। यही कारण है कि H4 मॉडल को अमेरिकन आर्मी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको जिस हमर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे शायद ही आपने कभी देखा होगा।

Loading ...
world largest hummer,hummer h1 x3 price, hummer h1 x3 interior
1/ 6
तस्वीर साभार: Times of India

इसे H1 'X3' के नाम से जाना जाता है, X3 इसे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह Hummer SUV यानी H1 से करीब 3 गुना बड़ी है।

world largest hummer,hummer h1 x3 price, hummer h1 x3 interior
2/ 6
तस्वीर साभार: Times of India

इसे शेख हमद बिन हमदान अल नाहयान ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तैयार कराया गया है।

world largest hummer,hummer h1 x3 price, hummer h1 x3 interior
3/ 6
तस्वीर साभार: Times of India

यह दुनिया की सबसे बड़ी और रफ एंड टफ गाड़ियों में से एक है, इसकी लंबाई 14 मीटर, ऊंचाई 6.6 मीटर और चौड़ाई लगभग 6 मीटर है।

world largest hummer,hummer h1 x3 price, hummer h1 x3 interior
5/ 6
तस्वीर साभार: Times of India

शेख हमद ने H1 X3 केवल दिखाने के लिए नहीं खरीदी है, बल्कि इसे हाल ही में यूएई के सड़कों पर देखी गई थी। यह दुनिया की पहली ऑल व्हील ड्राइव कार है, जिसमें चार इंजन हैं। हर पहिए के लिए एक-एक इंजन दिया गया है।

6/ 6
तस्वीर साभार: Times of India

हमद शेख दुनियाभर में रेनबो शेख के नाम से मशहूर हैं। वह दुर्लभ फोर व्हीलर्स के कलेक्शन के लिए करोड़ रुपये खर्च करते हैं। शेख साहब कारों के काफी शौकीन हैं, उन्हें महंगी गाड़ियां खरीदना और उसको मॉडिफाई कराना काफी पसंद है। उनके पास करीब 800 एसयूवी कार और ट्रक हैं, यही कारण है कि रेनबो शेख का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

Chandrayaan 3