लाइव टीवी

कश्मीर में LoC पर जवानों ने बर्फ के बीच इस तरह किया क्रिसमस सेलिब्रेट [VIDEO]

Updated Dec 25, 2019 | 11:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भारत समेत दुनिया भर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। भारतीय जवानों ने भी एलओसी पर बर्फ के बीच सेलिब्रिट किया।

Loading ...

नई दिल्ली : भारत समेत दुनिया भर में आज क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। भारतीय आर्मी सूत्रों के मुताबिक कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर कड़ाके ठंड और बर्फ के बीच देश की रक्षा में तैनात हमारे जवानों ने अलग अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ईसा मसीह के उपदेश दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। पीएम ने अपने ट्वीट में कहा कि मेरी क्रिसमस। हम काफी हर्ष के साथ प्रभु ईसा मसीह के नेक विचारों को स्मरण करते हैं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह सेवा, करुणा भाव तथा मानवीय पीड़ा को दूर करने में जीवन को समर्पित करने के प्रतीक रहे हैं। मोदी ने कहा कि उनकी शिक्षा दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित करती रहेगी।