लाइव टीवी

Tauktae का मुंबई में ऐसा रहा असर हवा का प्रचंड वेग, सामने आया Video

Updated May 17, 2021 | 12:20 IST

Tauktae in Mumbai Video: चक्रवाती तूफान तौकते ने सोमवार को मुंबई में जोरदार तबाही मचाई, करीब 60-75 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के साथ तेज आंधी ने मुंबई में जोरदार तबाही मचाई है इसका वीडियो भी सामने आया है।

Loading ...

नई दिल्ली: चक्रवात 'तौकते' (Cyclone Tauktae) गुजरात तट की ओर तेजी के साथ बढ़ रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक  अनुसार च्रकवात तौकते 'काफी भीषण चक्रवाती तूफान' में परिवर्तित हो गया है और 17 मई की शाम तक गुजरात के तट तक इसके पहुंचने की संभावना है वहीं इसने मुंबई में भी खासा नुकसान पहुंचाया है।

चक्रवाती तूफान तौकते का प्रभाव देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रविवार-सोमवार की आधी रात के तुरंत बाद महसूस किए गया। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, कुछ स्थानों में गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं भी चलीं। 

इनके संयुक्त प्रभाव के कारण झागदार अरब सागर में 'अभूतपूर्व' लहरें उठी हैं, समुद्री लहरें 3 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंच गई हैं बताते हैं कि  अगले कुछ दिनों के लिए मछली पकड़ने और अन्य समुद्री गतिविधियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

सोमवार की सुबह तक, शहर में 8.37 मिमी बारिश दर्ज की गई

मुंबई और ठाणे के अलग-अलग हिस्सों में रात के समय कई बड़े और छोटे पेड़ उखड़ गए और कई घरों को मामूली नुकसान पहुंचा, कई सड़कों पर पानी भर गया। सोमवार की सुबह तक, शहर में 8.37 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इसने मौसम को काफी हद तक ठंडा कर दिया और मुंबई का पारा 30-40 डिग्री तक छू रहा था।