लाइव टीवी

सूअर के दिमाग में लगाई कंप्यूटर चिप, रिसर्च के लिए एलन मस्क की कंपनी ने किया अनूठा प्रयोग

Elon Musk Neuralink Puts Computer Chips in Pigs Brains
Updated Aug 29, 2020 | 13:35 IST

अरबपति आंत्रप्रेन्योर एलन मस्क के न्यूरोसाइंस स्टार्टअप न्यूरोलिंक ने सूअर पर एक अनूठा प्रयोग किया है। कंपनी ने एक ऐसे सूअर प्रदर्शित किया है जिसके दिमाग में एक सिक्के के आकार की कंप्यूटर चिप लगी हुई थी।

Loading ...
Elon Musk Neuralink Puts Computer Chips in Pigs BrainsElon Musk Neuralink Puts Computer Chips in Pigs Brains
सूअर के दिमाग में लगाई कंप्यूटर चिप, रिसर्च के लिए प्रयोग
मुख्य बातें
  • सूअर पर इंसानी दिमाग पढ़ने वाली चिप , एलन मस्क की कंपनी न्यूरोलिंक का अनूठा प्रयोग
  • एक इम्प्लांटेबल डिवाइस वास्तव में इन समस्याओं को हल कर सकती है- मस्क
  • मस्क ने एक कार्यक्रम के दौरान पेश किया अपना अनूठा प्रयोग

नई दिल्ली: टेक उद्यमी एलन मस्क ने शुक्रवार को एक ऐसा सुअर प्रदर्शित किया जिसमें दिमाग में एक कंप्यूटर बेस्ड सिक्के के आकार की चिप लगाई गई है।  मस्क ने कहा, 'हमारे पास एक स्वस्थ और प्रसन्नचित सुअर है। यह भरपूर ऊर्जा  से लैस है। सूअर के दिमाग में यह चिप पूरे दो महीने तक लगा रहा।' मस्क की न्यूरोलिंक नाम की इस कंपनी की स्थापना 2016 में हुई थी। उन्होंने कहा कि ये इंसानो में  होने वाली बीमारी के इलाज को बेहतर करने की दिशा में एक शुरुआती कदम है।

अनूठा प्रयोग किया प्रदर्शित

 एलन मस्क को दुनिया का चौथे सबसे अमीर शख्स के रूप में जाना जाता है। अरबपति उद्यमी मस्क की अन्य कंपनियों में टेस्ला और स्पेसएक्स शामिल हैं। मस्क ने अपने न्यूरोसाइंस स्टार्टअप न्यूरालिंक के लिए कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के दौरान उन्होंने इस अनूठे प्रयोग को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा, 'एक इंप्लांटेबल डिवाइस वास्तव में मेमोरी लॉस, सुनने की क्षमता खोना, अवसाद और अनिद्रा जैसी समस्याओं को हल कर सकती है।' 

2016 में की थी न्यूरालिंक की स्थापना

 मस्क ने 2016 में एक वायरलेस ब्रेन-मशीन इंटरफ़ेस बनाने के लक्ष्य के साथ न्यूरालिंक की स्थापना की थी। कुछ वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि यह प्रयोग न्यूरोलॉजिकल स्थितियों को ठीक करने में मदद कर सकता है और पैरालिसिस वाले लोगों को कंप्यूटर माउस को नियंत्रित करने में मदद प्रदान कर सकता है। अपने प्रयोग के दौरान तीन सूअरों को लाया गया जिनमें से एक सूअर का नाम गैटर्ड है जिसने काफी मदद की। 

डिवाइस को निकाला भी जा सकता है- मस्क
जुलाई 2019 में, न्यूरालिंक ने एक डिज़ाइन तैयार किया था जिसमें छोटे इलेक्ट्रोड "थ्रेड्स" को मस्तिष्क के साथ साथ एक डिवाइस कान के पीछे लगाना था। शुक्रवार को जो नया डिवाइस मस्क ने दिखाया बहुत छोटा है। इसे  लोकल एनिसथेसिया के तहत सर्जिकल रोबोट द्वारा मस्तिष्क में प्रत्यारोपित किया जाएगा। मस्क ने बताया कि डिवाइस को निकाला भी जा सकता है। उन्होंने एक और सुअर, डोरोथी को दिखाया, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया था कि इसमें भी एक डिवाइस  प्रत्यारोपित की गई थी जिसे बाद में हटा दिया गया था।

कोई डेटा नहीं किया पेश

 शुक्रवार को आयोजित समारोह के दौरान एलन मस्क ने टेक्नोलॉजी की संभावित क्षमताओं के बारे में कई दावे किए, जिसमें उन्होंने कहा कि  इसका उपयोग टेस्ला, वीडियो गेम खेलने, या एक गंभीर रीढ़ की हड्डी वाले व्यक्ति को फिर से चलने की अनुमति देने के लिए किया जा सकता है। हालांकि मस्क ने सूअरों या उपकरणों के बारे में अपने दावों का साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक डेटा प्रस्तुत नहीं किया।  न्यूरालिंक को फंडिंग में 158 मिलियन डॉलर मिले हैं जिनमें से 100 मिलियन डॉलर मस्क ने दिए हैं और बाकि दूसरे 100 स्टाफ सदस्यों ने दिए हैं।