लाइव टीवी

पाकिस्‍तान ने टिकटॉक से फिर हटाया प्रतिबंध, चीनी एप को 15 महीने में चार बार किया बैन, फिर हटाई रोक

Updated Nov 20, 2021 | 10:21 IST

पाकिस्‍तान ने सबसे पहले अक्‍टूबर 2020 में TikTok को बैन किया था। पाकिस्‍तान में इस चीनी एप को कथित तौर पर अनैतिक, अश्‍लील सामग्र‍ियों की शिकायत मिलने के बाद प्रतिबंधित किया गया था। बीते 15 महीने में यहां टिक-टॉक पर चौथी बार प्रतिबंध लगा और फिर उसे हटाया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
पाकिस्‍तान ने टिकटॉक से फिर हटाया प्रतिबंध, चीनी एप को 15 महीने में चार बार किया बैन, फिर हटाई रोक
मुख्य बातें
  • पाकिस्‍तान ने एक बार फिर टिक-टॉक से प्रतिबंध हटा लिया है
  • 15 महीने में चौथी बार इसे बैन किया गया और फिर प्रतिबंध हटाया गया
  • चीनी एप के खिलाफ 'अश्‍लील' सामग्रियों की शिकायत मिली थी

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को टिकटॉक से प्रतिबंध फिर से हटा लिया। इस बार उसने चार महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया है। वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है।

पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है। पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था। उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर 'अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट' पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।

मिली थी सैकड़ों शिकायतें

नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी जो 'गैरकानूनी सामग्री' अपलोड करते हैं। चीन की बाइटडांस कंपनी की इस ऐप को पाकिस्तान में तकरीबन 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है।

पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने फेसबुक और ट्विटर को उनकी सामग्री को लेकर सैकड़ों शिकायतें भेजी है। उसने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री अप्रिय और संभावित रूप से इस्लाम के प्रति अपमानजनक है एवं पाकिस्तानी कानून के खिलाफ हैं।