लाइव टीवी
  • Hindi News
  • World News
  • Indian origin woman faces identity crisis in Pakistan after marriage with PAK man

Pakistan: पाकिस्‍तानी शख्‍स से निकाह के लिए छोड़ा देश-धर्म, 19 साल बाद सामने आई ये मुसीबत [PHOTOS]

Updated Nov 12, 2019 | 16:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Pakistan news: करीब दो दशक पहले एक पाकिस्‍तानी शख्‍स से निकाह के लिए अपना धर्म और राष्‍ट्रीयता तक छोड़ देने वाली भारतीय मूल की महिला के साथ अब नई परेशानियां सामने आ रही हैं।

Loading ...
Indian origin woman faces identity crisis in Pakistan after marriage with PAK man
1/ 7
तस्वीर साभार: Getty Images

एक पाकिस्तानी शख्‍स से शादी करने वाली महिला को अब पहचान के संकट से जूझना पड़ रहा है। यह महिला मूलत: भारत की रहने वाली है, जिसने तकरीबन 19 साल पहले पाकिस्‍तानी शख्‍स से निकाह के लिए अपना नाम, धर्म और राष्‍ट्रीयता भी बदल ली थी। लेकिन तकरीबन दो दशक हो जाने के बाद भी महिला के पाकिस्तानी राष्ट्रीय पहचान पत्र का नवीनीकरण नहीं हो पाया है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Indian origin woman faces identity crisis in Pakistan after marriage with PAK man
2/ 7
तस्वीर साभार: Getty Images

'गल्फ न्यूज' के अनुसार, महिला का नाम काजल रशीद खान है, जिसने 31 जुलाई को ही अपना पाकिस्तानी पहचान पत्र नवीनीकरण के लिए दिया था। लेकिन उसे अब तक नया पहचान पत्र नहीं मिल पाया है, जबकि इस प्रक्रिया में आम तौर पर सात से 10 दिन का समय लगता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Indian origin woman faces identity crisis in Pakistan after marriage with PAK man
3/ 7
तस्वीर साभार: Getty Images

अधिकारियों का कहना है कि इसमें देरी इसलिए हो रही है, क्‍योंकि दस्तावेजों को अभी 'सत्यापित' किया जा रहा है। वहीं, काजल के पति मोहम्मद रशीद का कहना है कि वह पिछले तीन महीने से इस बारे में नेशनल डेटाबेस एवं पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) को लिख रहे हैं और उन्‍होंने सभी अतिरिक्‍त दस्तावेज भी जमा करवा दिए हैं, पर अब तक इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Indian origin woman faces identity crisis in Pakistan after marriage with PAK man
5/ 7
तस्वीर साभार: Getty Images

पूर्व में भारतीय नागरिक रह चुकी काजल के पास अब वैध पाकिस्तानी पासपोर्ट और पाकिस्तानी नागरिकता प्रमाण-पत्र भी है। उसने दुबई स्थित पाकिस्तानी कन्सुलेट जनरल से प्रमाणित एक पत्र भी पेश किया, जिसके अनुसार काजल ने साल 2001 में ही अपना भारतीय पासपोर्ट सौंप दिया था, जिसके बाद उसे पाकिस्‍तानी पासपोर्ट मिला था। (सांकेतिक तस्‍वीर)

6/ 7
तस्वीर साभार: Getty Images

काजल के शौहर रशीद (60) पेशे से आर्किटेक्ट बताए जा रहे हैं, जो वर्ष 1989 में कराची से संयुक्त अरब अमीरात चले गए थे। रशीद ने 1996 में मुंबई की एक हिंदू लड़की से निकाह किया था, जिसका नाम पूर्व में कल्पना था। कल्पना ने इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम बदलकर काजल रख लिया था। रशीद के भारत में कई अन्‍य रिश्तेदार भी हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर)

7/ 7
तस्वीर साभार: Getty Images

दिलचस्‍प बात यह है क‍ि रशीद की चार पत्नियां हैं, जिनमें से दो भारतीय और दो पाकिस्तानी हैं। चारों बीवियों से रशीद के 10 बच्चे हैं। उसकी एक पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ भारत में ही रहती है, जबकि रशीद और काजल के भी दो बच्चे हैं। (सांकेतिक तस्‍वीर)

Chandrayaan 3