लाइव टीवी

श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ जनता का इंकलाब, प्रदर्शनकारियों के गुस्से की वजह समझिए

Updated Jul 09, 2022 | 16:12 IST

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में महंगाई को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुसे गए हैं। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भागे गए हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • राष्ट्रपति के खिलाफ लोगों में गुस्सा
  • कोलंबो में राष्ट्रपति निवास का घेराव
  • राष्ट्रपति गोटाबाया मौके से फरार-सूत्र

श्रीलंका में सियासी और आर्थिक संकट और भी गहरा गया है। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति राजपक्षे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरु हो गया है। लोगों ने महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल दिया है। वहां पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पुलिस और जनता आमने सामने आ गई है। आक्रोशित प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति भवन के बाहर मौजूद है। राष्ट्रपति भवन को उन्होंने घेर रखा है। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही है। बल प्रयोग का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस आंसू गैस का इस्तेमाल कर रही है। इस हंगामे और विरोध प्रदर्शन के बीच खबर ये आ रही है कि राष्ट्रपति राजपक्षे वहां से भाग गए हैं। 

श्रीलंका की जनता के गुस्से की वजह समझिए

  • दूध-  450 रु./लीटर
  • ब्रेड- 250 रु./500 ग्राम
  • चावल - 280 रु./किलो
  • अंडा- 280 रु./पीस
  • आलू- 290 रु./किलो
  • प्याज- 250 रु./किलो
  • सेब- 900 रु./किलो
  • संतरे- 714 रु./किलो

श्रीलंका की महंगाई के खिलाफ जनता सड़क पर उतर गई है। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कोलंबो में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुस गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति निवास को घेरा रखा है। निवास के बाहर भी भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भागे गए हैं।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में महंगाई को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन में घुसे गए हैं। ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच के दौरान गाले स्टेडियम में भी प्रदर्शनकारियों का हंगामा। श्रीलंका के अलग-अलग शहरों से लोग कोलंबो की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले बैरिकेडिंग भी की।