Tata Motors के साणंद प्लांट से बाहर आई 3,00,000वीं Tiago

ऑटो
भाषा
Updated Sep 23, 2020 | 17:12 IST

टाटा मोटर्स के गुजरात स्थित साणंद यात्री वाहन बनाने वाला प्लांट तीन लाखवीं कार का प्रोडक्शन हुआ है।

300,000th unit Tata Tiago rolled out of Tata Motors' Sanand plant
टाटा टियागो 

मुंबई : टाटा मोटर्स के गुजरात स्थित साणंद यात्री वाहन विनिर्माण संयंत्र में टियागो की तीन लाखवीं कार का उत्पादन हुआ है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने फरवरी 2016 में इस संयंत्र में टियागो का उत्पादन शुरू किया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स के साणंद संयंत्र से सोमवार को 3,00,000वीं टियागो बाहर आयी। इसे 2016 में पेश किया गया था।

कंपनी के मुताबिक इस कार का डिजाइन उसके ब्रिटेन, इटली और भारत स्थित टाटा मोटर्स डिजाइन स्टूडियो में विकसित हुआ है। यह कार मैनुअल गियर और स्वचालित गियर दोनों संस्करण में उपलब्ध है।

अगली खबर