महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई थार SUV, कीमत 9.8 लाख से 13.75 लाख रुपए के बीच

ऑटो
भाषा
Updated Nov 13, 2020 | 19:21 IST

महिंद्रा एंड महिंद्रा दिवाली के त्योहारी मौसम में नई थार एसयूवी की 1,000 इकाइयों की आपूर्ति करेगी। 

Mahindra and Mahindra's new Thar SUV, priced between Rs 9.8 lakh and Rs 13.75 lakh 
महिंद्रा एंड महिंद्रा की नई थार 

मुंबई : महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को कहा कि वह दिवाली के त्योहारी मौसम में नई थार एसयूवी की 1,000 इकाइयों की आपूर्ति करेगी। थार एसयूवी के ताजा संस्करण की पेशकश दो अक्टूबर को की गई थी और यह दो रूपों - एएक्स और एलएक्स में उपलब्ध है। इनकी कीमत 9.8 लाख रुपये से 13.75 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी ने इन गाड़ियों की आपूर्ति एक नवंबर से शुरू की और इसके बाद पिछले सप्ताह 500 इकाइयों की आपूर्ति की गई। कंपनी ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि एमएंडएम इस दिवाली के त्योहारी मौसम के दौरान देश भर में 1,000 नए थार एसयूवी की आपूर्ति करेगी।

अगली खबर