Chandigarh MC Meeting: चंडीगढ़ शहर को मिलेगा अब मलबे की समस्या से छुटकारा, नगर निगम में पास हुआ प्रस्‍ताव

Chandigarh MC Meeting: चंडीगढ़ नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को संपन्‍न हुई। इस बैठक में आने वाले सभी प्रस्‍तावों को एकमत से पास कर दिया गया। जल्‍द ही, लोगों को मलबे की समस्या से छुटकारा मिलेगा, वहीं बरसाती पानी की हार्वेस्टिंग, गोबर गैस प्लांट व ट्यूबवेल लगाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

Chandigarh MC Meeting
सदन की बैठक में बहस करते पार्षद  
मुख्य बातें
  • नगर निगम की बैठक में सभी प्रस्‍ताव पास
  • शहर को अब मिलेगा मलबे से छुटकारा
  • बैठक में उलझते दिखे अधिकारी व पार्षद

Chandigarh MC Meeting: चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में शनिवार को डेवलेपमेंट से जुड़े सभी प्रस्‍ताव एकमत से पास हो गए। इन प्रस्‍तावों का असर अब शहर पर भी दिखेगा। जल्‍द ही लोगों को मलबे की समस्या से छुटकारा मिलेगा, वहीं बरसाती पानी की हार्वेस्टिंग, गोबर गैस प्लांट व ट्यूबवेल लगाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे। इस बैठक में कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिशन वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी, 2022 को लागू करने का एजेंडा भी पास किया गया।

निगम की नई पॉलिसी के तहत अब रिसाइकिल्ड सामग्रियों को सरकारी संस्थाओं को कम रेट पर बेचा जा सकेंगी। इसका मकसद रिसाइकिल्ड सामग्री को प्रमोट करना है। साथ ही, वेस्ट जेनरेटर के जरिए इन वेस्ट का ट्रांसपोर्टेशन भी किया जाएगा। यह सारा वेस्ट इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 या किसी अन्य तय साइट पर भेजा जाएगा। इससे शहर को मलबे की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

इन साइट्स को किया जाएगा फ्री होल्ड

निगम सदन की बैठक में शहर से जुड़े एक और खास प्रस्‍ताव को पास किया गया। अब निगम के दायरे में आने वाली कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और नर्सिंग होम साइट्स को लीज होल्ड के बजाय फ्री होल्ड पर कर दिया गया है। साथ ही, चंडीगढ़ रजिस्ट्रेशन ऑफ पेट डॉग्स में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब लोगों से अधिक जुर्माना राशि वसूल की जाएगी। वहीं आग से निपटने के लिए 56 ब्रीदिंग अपरेटस सेट्स खरीद को भी मंजूरी दे दी गई है।

सप्लिमेंट्री एजेंडा भी हुआ पास

नगर निगम सदन की इस बैठक में एक सप्लिमेंट्री एजेंडा भी लाया गया, जिसे बहस के बाद मंजूरी दे दी गई। यह सप्लिमेंट्री एजेंडा जीआईएस आधारित मैकेनाइज्ड और मैनुअल स्वीपिंग से जुड़ा था। इनके अलावा कुछ और विकास संबंधी एजेंडे भी पारित किए गए। बैठक में कांग्रेसी पार्षदों ने सफाई पानी के बढ़े रेट, हाउस टैक्‍स जैसे मुद्दे भी उठाए। विपक्षी पार्षदों ने इनमें कमी लाकर लोगों को राहत देने की बात की। बैठक में आरडब्ल्यूए को सफाई का जिम्मा दिए जाने के प्रस्‍ताव को लेकर पार्षदों के बीच काफी बहस भी हुई। कई बार पार्षद निगम अधिकारियों से भी उलझते दिखे।

अगली खबर