Chandigarh Cyber Police: चंडीगढ़ में अब पुलिस साइबर ठगों पर कसेगी नकेल, जुलाई में खुलेगा पहला साइबर थाना

Chandigarh Cyber Police: चंडीगढ़ में साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन साइबर थाना खोलने जा रहा है। यह थाना जुलाई माह में शहर के सेक्‍टर-16 में खोला जाएगा। हालांकि अभी तक जगह का चुनाव नहीं किया गया है। इस थाने में सिर्फ साइबर विशेषज्ञ कर्मचारियों को ही रखा जाएगा।

Chandigarh administrato
अमृत महोत्सव कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चंडीगढ़ प्रशासन खोलेगा अपना पहला साइबर थाना
  • जुलाई माह में शहर के सेक्‍टर-16 में खोला जाएगा थाना
  • इस थाने में नियुक्‍त होंगे सिर्फ साइबर विशेषज्ञ कर्मचारी

Chandigarh Cyber Police: चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए अब प्रशासन ने भी नए प्‍लान तैयार करने शुरू कर दिए हैं। अब प्रशासन इन साइबर ठगों की धरपकड़ के लिए चंडीगढ़ में पहला साइबर थाना खोलने जा रहा है। यह घोषणा अमृत महोत्सव कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने की। टैगोर थियेटर में चंडीगढ़ पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी प्रवीर रंजन, एमएचए के निदेशक अशोक कुमार व जीसीसीटीवी राज्यों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

बता दें कि, चंडीगढ़ में साइबर ठगी लगातार बढ़ रही है। इस समय प्रशासन के उच्‍च अधिकारी साइबर ठगों के निशाने पर है। पिछले एक माह के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के कई उच्‍च अधिकारियों के नाम से ठगी की कोशिश की जा चुकी है। जिसके बाद से प्रशासन ने ऐसे मामलों से निपटने के लिए साइबर थाना खोलने की जरूरत महसूस की। चंडीगढ़ साइबर सेल के अनुसार इस समय शहर में सबसे ज्यादा मामले डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, ओटीपी के जरिए धोखाधड़ी के हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शापिंग, सोशल मीडिया पर प्रोडक्ट्स की खरीद और बिक्री में फ्रॉड के नए केस सभी रोजाना दर्ज हो रहे हैं।

जुलाई माह में स्‍थापित होगा साइबर थाना

चंडीगढ़ पुलिस के अनुसार शहर में साइबर क्राइम से निपटने के लिए जल्द ही साइबर थाना स्थापित किया जाएगा। थाने के लिए जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। यह थाना सेक्‍टर-16 में अलगे माह खोला जा सकता है, हालांकि अभी जगह पूरी तरह से फाइनल नहीं हुई है। इसके अलावा स्टूडेंट्स के लिए पेक के सहयोग से साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक में विशेष पाठ्यक्रम भी जुलाई माह से शुरू किया जाएगा। जिससे छात्र साइबर क्राइम के प्रति पूरी तरह से जागरूक हो सकें। इसके अलावा आम नागकरिकों को भी जागरूक करने के लिए जुलाई माह से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार साइबर थाने में साइबर के विशेषज्ञ कर्मचारियों को ही नियुक्ति दी जाएगी।

अगली खबर