Good News for Chandigarh: अब शहर के हर ट्रैफिक लाइट पर मिलेगा मौसम का हाल, नहीं लेना पड़ेगा गूगल का सहारा

Good News for Chandigarh: शहर में अब आपको मौसम की सटीक जानकारी हर ट्रैफिक लाइट पर मिल जाएगी। इसके लिए मौसम विभाग इन जगहों पर डिस्‍प्‍ले लगने जा रहा है, जिसमें हर 3 घंटे के बाद अपडेट मिलता रहेगा।

weather update on traffic signal
अब ट्राफिक लाइट पर देख सकेंगे मौसम का हाल   |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • चंड़ीगढ़ के हर ट्रैफिक लाइट पर लगेगा मौसम डिस्‍प्‍ले
  • यहां लोगों को मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी
  • प्रोजेक्‍ट का प्रपोजल तैयार, धरातल पर जल्‍द शुरु होगा कार्य

Chandigarh Season: अगर आप चंड़ीगढ़ में रहते हैं तो, अब आपको मौसम की जानकारी लेने के लिए बार-बार अपने मोबाइल पर गूगल नहीं करना पड़ेगा। क्‍योंकि जल्‍द ही शहर की ट्रैफिक लाइट पर खेड़े होकर मौसम का पूरा हाल जान सकेंगे। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत मौसम विभाग शहर के सभी ट्रैफिक लाइट केंद्र पर डिस्‍प्‍ले  लगने जा रहा है, जहां पर आपको मौसम की सटीक जानकारी मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारी प्‍लान बनाने में जुटे हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि, यह प्रोजेक्‍ट अपने अंतिम चरण में है, जल्द ही इसे धरातल पर उतार दिया जाएगा।

ट्रैफिक लाइट पर लगे इन डिस्‍प्‍ले पर शहरवासियों को मौसम का डाटा हर तीन घंटे बाद पता चल जाएगा। अभी लोग मौसम की जानकारी लेने के लिए मोबाइल पर कई तरह के एप का सहारा लेते हैं। हालांकि सटीक जानकारी के लिए इन पर विश्‍वास कम किया जाता है। वहीं भारत सरकार के मौसम विभाग द्वारा भी तीन एप- मौसम, दामिनी और मेघदूत लगाया गया है, जिस पर सटीक जानकारी मिलती है।

शहर में 13 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन भी होंगे इंस्टाल

मनमोहन सिंह ने बताया कि, शहर में वेदर स्टेशन की जानकारी देते हुए बताया कि, इस समय मौसम को जानने के लिए शहर में सर्फेस वेदर ऑब्जर्वेशन के अलावा, 70 ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, 64 ऑटोमेटिक रेन गोज स्टेशन, 254 रेनफाल रिकार्डिंग स्टेशन हैं। इनसे पूरे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मौसम की जानकारी मिल जाती है। इसके अलावा जल्‍द ही 13 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन इंस्टाल किए जाएंगे।

पिछले 10 वर्षो में काफी बदल गया है चंडीगढ़ का मौसम

चंडीगढ़ के मौसम में पिछले 10 सालों में काफी बदलाव आया है। इस दौरान सबसे ज्‍यादा असर तापमान पर पड़ा है, यहां सर्दी बढ़ गई है। वहीं मानसून और गर्मियों के सत्र पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। इस शहर के मौसम पर भी ग्लोबल वार्मिंग का असर हो रहा है। इसकी वजह से इस शहर के एक सेक्टर में बारिश होती है और दूसरे में नहीं। इन बदलाव के कारण ही लोग मौसम की पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं।

अगली खबर