पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर दोहरी गाज, पहले गई कुर्सी फिर बाद में गिरफ्तार

चण्डीगढ़ समाचार
पुलकित नागर
पुलकित नागर | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated May 24, 2022 | 15:15 IST

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में सबूत मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।

Punjab Government, Bhagwant Mann, Corruption, Health Minister Vijay Singla, Arvind Kejriwal
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भगवंत मान ने किया बर्खास्त 
मुख्य बातें
  • पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री गिरफ्तार
  • 1 फीसद कमीशन के मामले में छिन गई कुर्सी
  • सीएम भगवंत मान बोले- करप्शन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल के तहत मान सरकार की बड़ी कार्यवाही की है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर कार्यवाई की। इसके साथ ही एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। बताया जा रहा है कि वो अधिकारियों से ठेके पर एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे। बर्खासमंत्री के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार में लिप्त होने के पुख़्ता सबूत मिले थे। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बर्खास्त किया है। देश के इतिहास में दूसरी बार एक मुख्यमंत्री ने सीधे अपने मंत्री पर की कड़ी कार्यवाही की।

कैसे हुई पंजाब के पूर्व मंत्री विजय सिंगला पर कार्रवाई पूरी जानकारी 

  1. एक अधिकारी ने तक़रीबन दस दिन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में विजय सिंगला द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की खबर दी
  2. भगवंत मान ने अधिकारी को खुद भरोसा दिलाया की वो उनके साथ है और किसी मंत्री से उन्हें डरने की जरूरत नहीं, भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा
  3. अधिकारी की सहायता से एक ओपेरेशन को अंजाम दिया गया जिसमें साफ़ साफ़ निकल के आ गया की मंत्री विजय सिंगला और उनके ख़ास पहचान वाले एक पर्सेंट कमीशन की मांग कर रहे थे।
  4. इसकी रिकॉर्डिंग करने के बाद और पूरे सबूत मिलने के बाद भगवंत मान ने की कार्यवाही

करप्शन बर्दाश्त नहीं
भगवंत मान ने कहा कि एक पर्सेंट भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता ने बहुत उम्मीदों से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है, उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। जबबतक अरविंद केजरीवाल जैसे भारत माँ के बेटे है और भगवंत मान जैसे सिपाही, भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ महायुध जारी रहेगाय़ अरविंद केजरीवाल जी ने वचन लिया था को भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, हम सब उनके सिपाही हैं, एक पर्सेंट भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं। साल 2015 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में किया था बर्खास्त, आज देश में ऐसा दूसरी बार हो रहा है

'सिंगला को हटा रहा हूं'
सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सिंगला अपने विभाग की निविदाओं और खरीद में कथित रूप से एक प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे।पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बने मुश्किल से दो महीने ही हुए हैं।सिंगला (52) मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को पराजित किया था। वह दंत चिकित्सक हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा, “ मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें मंत्रिमंडल से हटा रहा हूं।मान ने दावा किया कि सिंगला ने गलत काम करने की बात स्वीकार की है।

अगली खबर