चंडीगढ़ में रोड रेज, मामूली से विवाद पर युवक को इतना पीटा कि निकल गया दम

Chandigarh Road Rage: चंडीगढ़ में पार्किंग के अंदर हुए विवाद में एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है, इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Road Rage in Chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • दोपहर को पार्किंग में विवाद, देर रात को पीट-पीट कर युवक की हत्‍या
  • मृतक नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर करता था कार्य
  • पांच आरोपियों की हुई पहचान, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Chandigarh Road Rage: चंडीगढ़ के अंदर रोड रेज के विवाद में एक 25 वर्षीय युवक को पीट-पीट कर मार डाला गया। यह घटना शहर के मनीमाजरा इलाके की है। जहां पर देर रात अपने घर लौट रहे युवकों पर चार से पांच आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की गर्दन और सीने पर लात-घूंसा की बरसात कर दी। जिससे युवक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मृतक के बड़े भाई राजेश कुमार ने बताया कि, वह रात को किराने का सामान खरीदकर घर लौट रहा था, तभी आरोपियों ने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर उसे पकड़ कर पीटने लगे। नार्थ-ईस्‍ट डिवीजन के डीएसपी एसपीएस सोंधी ने बताया कि, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी आरोपियों की पहचान भी हो गई है। इस वारदात में शामिल चार आरोपी मौली जागरण और एक आरोपी बलटाना का रहने वाला है। एक आरोपी योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार  कर लिया है।

सुबह पार्किंग में हुआ था झगड़ा, तभी से तलाश रहे थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि, मनीमाजरा के मोरी गेट निवासी मृतक सूरज कुमार संविदा के आधार पर नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। कुछ अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए वह विवाह समारोहों में तुरही भी बजाते थे। पुलिस द्वारा जब्‍त की गई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि, वह रात करीब 11:30 बजे घर जा रहा था, तभी पांच नकाबपोश लोगों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि, मृतक सूरज का दोपहर में पार्किंग को लेकर दो आरोपियों से विवाद हो गया था। तभी से आरोपी बदला लेने के लिए उसकी तलाश कर रहे थे। उनमें से एक ने रात के से समय घर के बाहर कुमार को देखा और दूसरे आरोपियों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद सभी आरोपियों ने सूरज को घर से महज 50 मीटर पहले रास्ते में रोक कर हमला कर दिया। उनमें से एक ने उनकी गर्दन पर घूंसा मारा, जिससे सूरज बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद दूसरों ने उसके सीने पर लातें बरसानी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने सूरज को सड़क पर बेहोश पड़ा देखा और मनीमाजरा के सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।

अगली खबर