[VIDEO]लॉकडाउन में घर पर क्रिकेट खेलते दिखे विराट, अनुष्का ने मारा बाउंसर 

Virat Kohli Anushka sharma Cricket @terrace: कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा छत पर क्रिकेट खेलते नजर आए।

Virat Anushka
Virat Anushka 
मुख्य बातें
  • घर की छत पर क्रिकेट खेलते नजर आए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
  • पत्नी की गेंदों का अच्छी तरह किया कैप्टन कोहली ने सामना
  • लंबे समय बाद हाथ में बल्ला थामे नजर आए हैं किंग कोहली

नई दिल्ली:  कोरोना वायरस की वजह से पिछले तकरीबन 2 महीने से दुनियाभर में लॉकडाउन चल रहा है। खेल के सारे मैदान सूने पड़े हैं और खिलाड़ी परिवारों के साथ घर पर वक्त गुजार रहे हैं जो कि अमूमन उन्हें सामान्य परिस्थितियों में नहीं मिलता है। 24 मार्च से भारत में लॉकडाउन लागू किए जाने से पहले सभी क्रिकेट खिलाड़ी और प्रशंसक आईपीएल 13 के आगाज की बाट जोह रहे थे। लेकिन कोरोना के कहर ने सबके अरमानों पर पानी फेर दिया था। उसके बाद से अब तक स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं। 

ऐसे में घर पर बैठे बैठे खिलाड़ियों का मन भी ऊब गया है। ऐसे में दो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले नेट्स के बाद विराट कोहली पहली बार बल्ला थामे नजर आए है। विराट भी कमरे से बाहर निकलकर अपने घर की छत पर पत्नी अनुष्का के साथ क्रिकेट खेलकर वक्त गुजार रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब है कि उनके अंदर की भी सहन शक्ति अब जवाब देने लगी है और कोराना के साथ ही दोबारा से क्रिकेट खेलने और मैदान में वापसी का वो मन बना चुके हैं। 

विराट कोहली का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें विराट और अनुष्का क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक तीसरा शख्स भी है वो कौन है इसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पहले विराट कोहली पत्नी अनुष्का के लिए अंडर आर्म गेंदबाजी कर रहे हैं और वो उनपर शॉट्स लगा रही हैं। 

गेंदबाजी के बाद जब विराट बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने पहले ग्ल्व्स पहने। इसके बाद उन्होंने अनुष्का की बाउंसर का संभलकर सामना किया। अनुष्का ने इसके बाद फुल लेंथ गेंद और तीसरे गेंद व्हाइड डाली जिसके करीब विराट नहीं पहुंच सके। हालांकि विराट और अनुष्का छत पर खेलते हुए भी चेहरे पर मास्क बांधे दिख रहे थे। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर