बीसीसीआई के 39वें बॉस हैं सौरव गांगुली, जानिए अब तक कौन-कौन संभाल चुका है कमान

क्रिकेट
Updated Oct 23, 2019 | 15:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्‍यक्ष बन गए। गांगुली बोर्ड के 39वें अध्‍यक्ष हैं।

Sourav Ganguly
सौरव गांगुली (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: PTI

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। गांगुली के लिए अध्यक्ष पद का कार्यकाल बेहद छोटा होगा क्‍योंकि नए नियमों के अंतर्गन जुलाई 2020 से उन्‍हें आराम करना होगा। उन्हें बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले नौ महीने के लिए भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, 'यह आधिकारिक है- सौरव गांगुली को औपचारिक रूप से बीसीसीआई का अध्यक्ष चुना गया।'

साल 2008 में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले गांगुली 113 टेस्ट और 311 वनडे खेल चुके हैं। वह साल 2000 से 2005 तक टीम के कप्तान रहे। गांगुली ने अध्यक्ष पद संभालते ही एक अनोखी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दरअसल, वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड में सर्वोच्च पद हासिल करने वाले दूसरे भारतीय टेस्ट कप्तान हैं। बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान विजयनग्राम के महाराजकुमार थे। 

गांगुली से पहले कई दिग्गजों ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। बीसीसीआई के पहले अध्यक्ष आर ई ग्रांट गोवन थे। उन्होंने 1928 से 1933 तक यह पद संभाला। कुछ दिग्गज ऐसे भी थे जो एक से ज्यादा मर्तबा इस पद पर रहे। जगमोहन डालमिया तीन बार बीसीसीआई अध्यक्ष बने जबकि शशांक मनोहर और एन श्रीनिवासन ने दो बार यह जिम्मेदारी संभाली। इनके अलावा कोई अन्य इस पद पर एक से अधिक बार नहीं बैठा। आइए जानते हैं अब तक कौन-कौन बीसीसीआई की कमान संभाल चुका है।

बीसीसीआई अध्यक्षों की लिस्ट
 नंबर.                          नाम   पद संभाला   पद छोड़ा   रिमार्क्स
 1  आर ई ग्रांट गोवन   1928    1933  
 2  सर सिकंदर हयात खान   1933   1935  
 3  नवाब हमीदुल्ला खान   1935   1937  
 4  महाराजा के एस दिग्विजय सिंह जी    1937    1938  
 5  पी सुब्बारायण    1938   1946  
 6  एंथनी एस डीमेलो   1946   1951  
 7  जे सी मुखर्जी    1951    1954  
 8  विजयनगर के महाराजकुमार   1954   1956  
 9  सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया   1956    1958  
 10  आर के पटेल    1958   1960  
 11  एम ए चिदंबरम   1960   1963  
 12  महाराजा फतेह सिंह राव गायकवाड़   1963   1966  
 13  जेड आर ईरानी   1966   1969  
 14  ए एन घोष    1969    1972  
 15  पी एम रूंगटा   1972   1975  
 16  रामप्रकाश मेहरा    1975   1977  
 17  एम चिन्नास्वामी   1977   1980  
 18  एस के वानखेड़े   1980   1982  
 19  एनकेपी साल्वे   1982   1985  
 20  एस श्रीरमन   1985   1988  
 21  बी एन दत्त   1988   1990  
 22  माधवराव सिंधिया   1990   1993  
 23  आईएस बिंद्रा    1993   1996  
 24  राज सिंह डूंगरपुर    1996   1999  
 25  ए सी मुथैया   1999   2001  
 26  जगमोहन डालमिया   2001   2004  
 27  रणबीर सिंह महेंद्र   2004   2005  
 28  शरद पवार   2005   2008  
 29  शशांक मनोहर   2008   2011  
 30  एन श्रीनिवासन    2011   2013  
 31  जगमोहन डालमिया   2013   2013   अंतरिम
 32  एन श्रीनिवासन   2013   2014  
 33  शिवलाल यादव   2014    2014    अंतरिम
 34  सुनील गावस्कर   2014    2014    अंतरिम (IPL)
 35  जगमोहन डालमिया   2015   2015   कार्यकाल के दौरान मृत्यु
 36  शशांक मनोहर   2015   2016   इस्तीफा
 37  अनुराग ठाकुर   2016   2017   बर्खास्त
 38  सी के खन्ना   2017   2019   अंतरिम
 39  सौरव गांगुली   2019   वर्तमान  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर