एम एस धोनी के संन्यास पर बोले गृहमंत्री अमित शाह, हेलिकॉप्टर शॉट को मिस करेगी दुनिया

क्रिकेट
आईएएनएस
Updated Aug 15, 2020 | 22:30 IST

Amit Shah on Dhoni retirement: महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनिया उनके हेलिकॉप्टर शॉट को मिस करेगी।

एम एस धोनी के संन्यास पर बोले गृहमंत्री अमित शाह, हेलिकॉप्टर शॉट को मिस करेगी दुनिया
अमित शाह, गृहमंत्री 
मुख्य बातें
  • एम एस धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
  • संन्यास पर बोले गृहमंत्री अमित शाह, हेलिकॉप्टर शॉट को मिस करेगी दुनिया
  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने खेलने की शैली से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है। गृह मंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट माही के हेलीकॉप्टर शॉट को मिस करेगी।पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की शनिवार को घोषणा कर दी। धोनी ने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए किया है।

धोनी ने अपनी शैली से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध किया
शाह ने ट्विटर पर धोनी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, क्रिकेट की अपनी अनूठी शैली के माध्यम से लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। मुझे उम्मीद है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान देते रहेंगे। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। विश्व क्रिकेट माही के हेलीकॉप्टर शॉट्स को मिस करेगी।धोनी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, धन्यवाद। पूरे करियर के दौरान अपना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका बहुत बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।

हेलिकॉप्टर शॉट को याद करेगी दुनिया
2011 में अपनी कप्तानी में भारत को 28 साल बाद विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान धोनी ने हालांकि अभी तक पूरी तरह से यह खुलासा नहीं किया है कि उन्होंन सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से ही संन्यास लिया है या फिर से सभी तरह के क्रिकेट से।शाह ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, भारतीय क्रिकेट में उनके अद्वितीय योगदान के लिए धोनी को धन्यवाद देने के लिए मैं भी दुनिया भर में लाखों क्रिकेट प्रशंसकों में शामिल होता हूं। उनके शांत स्वभाव ने भारत के पक्ष में कई मैचों को मोड़ दिए हैं। उनकी कप्तानी में भारत को विभिन्न प्रारूपों में दो बार विश्व चैंपियन का ताज पहनाया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर