India T20 World Cup 2022 Schedule: पाकिस्तान के साथ मुकाबले के साथ टीम इंडिया करेगी शुरुआत, ये है पूरा कार्यक्रम

India T20 World Cup 2022 Schedule, Fixtures, Match List, Time Table: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। जानिए भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा कार्यक्रम? 

Rohit-Sharma
रोहित शर्मा 
मुख्य बातें
  • भारतीय क्रिकेट टीम को मिली है सुपर-12 दौर के ग्रुप-2 में जगह
  • भारत के साथ ग्रुप में हैं पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीम
  • भारत एक बार फिर पाकिस्तान के साथ मुकाबले के साथ करेगी अपने टी20 वर्ल्डकप अभियान की शुरुआत

India T20 World Cup 2022 Schedule, Fixtures, Match List: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उसकी मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के कार्यक्रम का ऐलान शुक्रवार को कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 16 अक्टूबर को श्रीलंका और नामीबिया के बीच पहले दौर के मुकाबले के साथ होगी। लेकिन सुपर-12 राउंड का पहला मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को सिडनी में खेला जाएगा। 

ग्रुप-2 में मिली है टीम इंडिया को जगह 
भारतीय क्रिकेट टीम एक बार फिर टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। भारतीय टीम को सुपर-12 के ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ जगह मिली है। ग्रुप में दो टीमें और होंगी जिनका फैसला पहले दौर के मैचों के बाद होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का ये है पूरा कार्यक्रम, 16 अक्टूबर को होगा आगाज 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के मुकाबले 
23 अक्टूबर, 2022-बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड 
27 अक्टूबर, 2022-बनाम ग्रुप-A उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
30 अक्टूबर, 2022-बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम 
02 नवंबर, 2022-बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल
06 नवंबर,2022- बनाम ग्रुप B की विनर टीम, मेलबर्न 

13 नवंबर को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले 9 और 10 नवंबर को सिडनी और एडिलेड में खेले जाएंगे। वहीं 13 नवंबर को खिताबी मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। 
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर