ICC Women's T20 Ranking: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचीं भारतीय क्रिकेटर रेणुका सिंह

Who is Renuka Singh, ICC Women's T20I rankings: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद टीम की खिलाड़ी रेणुका सिंह को आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में फायदा मिला है।

Renuka Singh
रेणुका सिंह ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग
  • कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद देखने को मिला भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार
  • रेणुका सिंह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग हासिल की

Renuka Singh, ICC T20I Rankings: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम बेशक स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई लेकिन उन्होंने रजत पदक जरूर जीता। भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन से सबका दिल जीता। इसी के बाद अब कुछ भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी की महिला टी20 रैंकिंग में फायदा मिलता दिखा है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ताजा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की सूची में करियर के सर्वश्रेष्ठ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के रजत पदक जीतने के अभियान के दौरान रेणुका ने 11 विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन की बदौलत रेणुका 10 स्थान की छलांग के साथ करियर में पहली बार शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं।

फॉर्म में वापसी करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में 146 रन बनाए जिससे वह अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार शीर्ष 10 बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं। वह 10वें स्थान पर हैं। स्मृति मंधाना दो स्थान के नुकसान से चौथे जबकि शेफाली वर्मा छठे स्थान पर खिसक गई हैं।

दीप्ति शर्मा बल्लेबाजों की सूची में दो स्थान के फायदे से 36वें पायदान पर हैं। गेंदबाजों की सूची में बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव 14वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर