इस खिलाड़ी के लिए दोहरी खुशी लाया आज का दिन, पहले बने पिता फिर CSK ने 4 करोड़ में खरीदा

Shivam Dubey: ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए आज का दिन दोहरी खुशी लेकर आया है। एक तरफ जहां वो बेटे के पिता बने हैं, वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 4 करोड़ में खरीदा है।

shivam Dube
शिवम दुबे 

Shivam Dube: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। आज यानी 13 फरवरी को वो पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं दूसरी तरफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नीलामी के दूसरे दिन उन पर बड़ी बोली लगी। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने शिवम दुबे को 4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख था।

आईपीएल 2021 में दुबे को राजस्थान रॉयल्स ने 4.40 करोड़ रुपए में खरीदा था और उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। 25 साल के दुबे भारतीय घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जाता है कि वो टीम इंडिया में एक ऑलराउंडर की अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पिछले साल जुलाई के महीने में शिवम दुबे ने गर्लफ्रेंड अंजुम खान को अपना हमसफर बनाया था। 

Aditi Hundiya: ये फैशन मॉडल है ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड, सबसे महंगे बिके खिलाड़ी तो इस तरह किया रिएक्ट

IPL 2022: विवाद भूल अब एक ही टीम में खेलेंगे क्रुणाल पांड्या-दीपक हुड्डा, सहवाग ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर