VIDEO: धोनी ने 'तलवारबाजी' वाले जश्न की नकल की, तो जडेजा ने इस तरह किया रिएक्ट

MS Dhoni imitates Jadeja sword celebration: महेंद्र सिंह धोनी ने रवींद्र जडेजा के तलवारबाजी वाले जश्न के अंदाज की नकल की, इसके वीडियो पर अब खुद जडेजा ने भी रिएक्ट किया।

MS Dhoni Ravindra Jadeja
महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा (BCCI/IPL) 
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी ने जडेजा की तलवारबाजी वाले एक्शन की नकल की
  • धोनी का वीडियो हुआ वायरल, चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं दोनों दिग्गज
  • जड्डू ने धोनी के वीडियो को देखकर रिएक्ट किया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक्शन में हों या फिर मैदान से दूर हों, वो फिर भी हमेशा में चर्चा में रहते हैं। अपने फार्महाउस का कोई वीडियो हो या फिर मैदान पर कोई किस्सा, उनके वीडियो आए दिन वायरल होते हैं और उनके फैंस इसको वायरल करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इन दिनों धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चेन्नई सुपर किंग्स ने पोस्ट किया है। इस छोटे से वीडियो में धोनी अपने साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की नकल करते नजर आ रहे हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी मैदान पर साथी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसमें धोनी तलवारबाजी वाला जश्न मनाते नजर आ रहे हैं जो रवींद्र जडेजा का सिग्नेचर मूव के रूप में जाना जाता है जब भी वो शतक या अर्धशतक जड़ते हैं।

धोनी का वायरल वीडियो

इस वीडियो के साथ चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा लिखा गया- 'Sword Ft.Thala'..जब महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो को रवींद्र जडेजा ने देखा तो उन्होंने लिखा, "बल्ले के साथ कोशिश करो"।

ravindra jadeja reply

हाल ही में जब आईपीएल 2021 स्थगित हुआ तो उस दौरान रवींद्र जडेजा शानदार लय में थे। उनके दम पर चेन्नई की टीम अंक तालिका में भी दूसरे ्स्थान पर चल रही है। बैंगलोर के खिलाफ मैच में जडेजा ने हर्षल पटेल के एक ओवर में 37 रन (एक नो-बॉल) बनाकर इतिहास भी रचा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर