कोविड-19: आईपीएल से ठीक पहले चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका

क्रिकेट
भाषा
Updated Apr 06, 2021 | 21:14 IST

Kiran More Corona positive: आईपीएल 2021 शुरू होने से ठीक तीन दिन पहले आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए एक बुरी खबर आई। उनकी टीम के अहम अधिकारी किरण मोरे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 से पहले मुंबई इंडियंस को झटका
  • चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग कोच व अहम अधिकारी किरण मोरे कोरोना से संक्रमित
  • मुंबई इंडियंस की तरफ से दी गई पूरी जानकारी

मुंबई: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और मुंबई इंडियन्स के प्रतिभा खोज अधिकारी किरण मोरे कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इस इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मोरे (58 साल) इस पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम के विकेटकीपिंग सलाहकार भी हैं।

मुंबई इंडियन्स ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मोरे में अभी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। मुंबई इंडियन्स और किरण मोरे भारतीय क्रिकेट बोर्ड के स्वास्थ्य दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियन्स की मेडिकल टीम मोरे के स्वास्थ्य की निगरानी करती रहेगी और बीसीसीआई के नियमों का पालन करेगी।’’ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल भी बेंगलुरू में शिविर से जुड़ने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। महाराष्ट्र इससे सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर