राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020:  रोहित शर्मा सहित पांच को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न, खेल मंत्रालय ने लगाई मुहर

National Sports Awards 2020: केंद्रीय खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को साल 2020 के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की आधिकारिक सूची जारी कर दी।

Rohit Sharma
मुख्य बातें
  • दूसरी बार एक साथ पांच खिलाड़ियों को दिया गया गया राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पहली बार वर्चुअल होगा पुरस्कार समारोह
  • 27 खिलाड़ियों को इस बार दिया गया है अर्जुन पुरस्कार, जबकि 13 प्रशिक्षकों को मिला है द्रोणाचार्य अवार्ड
  • पंजाब विश्वविद्यालय ने एक बार फिर किया है अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी पर कब्जा

नई दिल्ली: केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को साल 2020 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के विजेताओं का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया। इस बार टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा सहित पांच खिलाड़ियों को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाएगा। रोहित शर्मा के अलावा पैराएथलीट मरियप्पन टी, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला पहलवान विनेश फोगाट और महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को खेल रत्न से नवाजा जाएगा। 

खेल रत्न के अलावा इस साल  27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं 13 खिलाड़ियों को दो वर्गों में द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाएंगे। 15 खिलाड़ियों को ध्यानचंद अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 8 खिलाड़ियों को तेंजिंग नार्वे एडवेंचर स्पोर्ट्स अवार्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। पंजाब विश्वद्यालय चंडीगढ़ को इस साल मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं चार संस्थानों को खेल के विकास में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोस्साहन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विजेताओं को वर्चुअल कार्यक्रम में पुरस्कार प्रदान करेंगे। 

यहां देखें किस खिलाड़ी को मिला कौन सा पुरस्कार, ये है खेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई विजेताओं की आधिकारिक सूची। 

राजीव गांधी खेल रत्न विजेता

द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता


अर्जुन अवार्ड विजेता

ध्यानचंद अवार्ड

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर