NZ tour of Pak: पाकिस्तान दौरे के लिए तैयार न्यूजीलैंड, सुरक्षा की दुहाई देने वाली टीम अब ऐसे करेगी भरपाई

क्रिकेट
भाषा
Updated Dec 20, 2021 | 13:22 IST

New Zealand tour of Pakistan 2022-2023: सुरक्षा की दुहाई देकर इस साल पाकिस्तान दौरा रद्द करने वाली न्यूजीलैंड टीम अब भरपाई के लिए तैयार है। कीवी टीम 2022-23 में पाकिस्तान दौरे पर जाएगी।

Babar Azam and kane williamson
बाबर आजम और केन विलियमसन  |  तस्वीर साभार: AP, File Image
मुख्य बातें
  • न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा 2022-23
  • दोनों टीम टेस्ट, वनडे, टी20 सीरीज खेंलेंगी
  • न्यूजीलैंड ने इस साल पाक दौरा रद्द कर दिया था

इस्लमाबाद: इस साल दौरा रद्द करने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अप्रैल 2023 में सीमित ओवरों के दस मैचों के लिये पाकिस्तान लौटेगी। न्यूजीलैंड ने इस साल रावलपिंडी में पहले वनडे के लिये टॉस होने से ठीक पहले सुरक्षा कारणों से सीमित ओवरों का दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद टी20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड ने भी संक्षिप्त दौरा रद्द कर दिया।

अप्रैल 2023 में न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर पांच वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी। तारीखों और स्थल को लेकर अभी फैसला नहीं लिया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम दिसंबर 2022 में पाकिस्तान दौरा करके दो टेस्ट खेलेगी जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे।

पाकिस्तान दौरे के लिए तैयार न्यूजीलैंड, सुरक्षा की दुहाई देने वाली टीम अब ऐसे करेगी भरपाई

पीसीबी ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा और न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रमुख मार्टिन स्नीडन के बीच बातचीत में इस कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। राजा ने कहा, 'मैं बातचीत के नतीजे से खुश हूं। मैं मार्टिन स्नीडन और बोर्ड को सहयोग के लिये धन्यवाद देता हूं।'

पाकिस्तान अब मार्च 2022 से अप्रैल 2023 के बीच आस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की आठ टेस्ट, 14 वनडे और 13 टी20 के लिये मेजबानी करेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर