सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित खेल जगत ने 72वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Republic day: भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। खेल जगत की दिग्‍गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिये देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

india celebrates 72nd republic day
भारत 72वें गणतंत्र दिवस का जश्‍न मना रहा है 
मुख्य बातें
  • भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है
  • सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली सहित खेल जगत ने इस मौके पर शुभकामनाएं दी
  • मौमा दास सहित कई खिलाड़‍ियों को पद्म श्री से सम्‍मानित किया गया

नई दिल्‍ली: देश और दुनिया में अब भी कोविड-19 का खतरा बना हुआ है, लेकिन इससे बचने के मानकों का ध्‍यान रखते हुए देशवासियों की भावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ रहा है, जो मंगलवार की सुबह अपना 72वां गणतंत्र दिवस मनाने में शामिल हैं। पूरे देश में जश्‍न का माहौल है, जो अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। 26 जनवरी 1950 को संविधान को आत्मसात किया गया, जिसके तहत भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया। इसलिए लिए हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस मौके पर खेल जगत की दिग्‍गज हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, एस श्रीसंत, सुरेश रैना, साइना नेहवाल आदि ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये भारत वासियों को विशेष‍ दिन पर शुभकामनाएं दी।

खेल जगत ने इस तरह दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर कुल सात खिलाड़‍ियों को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्‍मानित किए जाने की घोषणा की। सोमवार को गृह मंत्रालय ने इस सूची की पुष्टि की।

भारत सरकार ने जिन खिलाड़ियों को इस बार पद्म श्री पुरस्कारों के लिए चुना है उनमें तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक के खिलाड़ी शामिल हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं।

  • पी अनिता (तमिलनाडु) - बास्केटबॉल
  • मौमा दास (पश्चिम बंगाल) - टेबल टेनिस
  • अंशू जमसेंपा (अरुणाचल प्रदेश) - पर्वतारोही
  • माधवन नम्बियार (केरल) - एथलेटिक्स
  • सुधा हरि नारायण सिंह (उत्तर प्रदेश) - एथलेटिक्स
  • वीरेंद्र सिंह (हरियाणा) - कुश्ती
  • के वाय वेंकटेश (कर्नाटक) - पैरा स्पोर्ट्स

पद्म पुरस्कारों को राष्ट्रपति द्वारा अप्रेल या मार्च के महीने में दिया जाएगा। इस बार के पद्म पुरस्कारों में 7 पद्म भूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री अवॉर्ड दिए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर