सचिन ने फिर बढ़ाए मदद के लिए हाथ, अब इतने लोगों को देंगे एक महीने का राशन 

सचिन तेंदुलकर नएक बार फिर कोरोना के कहर के बीच मुंबई के गरीबों की मदद के लिए आगे आए हैं। इस बार उन्होंने एक महीने का राशन कई हजार लोगों को देने का फैसला किया है।

Sachin
Sachin 
मुख्य बातें
  • क्रिकेटर्स कोरोना के खिलाफ जंग में जमकर कर रहे हैं सहयोग
  • सचिन पहले 50 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर चुके हैं
  • अब वो मुंबई के 5000 गरीब परिवारों को एक महीने का राशन मुहैया कराएंगे

मुंबई: क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर कोरोना के कहर के बीच एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष में भी 25-25 लाख रुपये की मदद दी थी लेकिन महाराष्ट्र में स्थिति और गंभीर होती और लॉकडाउन की अवधि में बढ़ोत्तरी की संभावना को देखते हुए मुंबई के 5 हजार गरीब परिवारों को एक महीने का राशन देने का फैसला किया है। 
  
मौजूदा स्थिति को देखते हुए सचिन ने अपनी सास की एनजीओ अपनालय के माध्यम से मुंबई के शिवाजी नगर और गोवंदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को महीने भर तक मदद करने का फैसला लिया है। अपनालय एनजीओ ने तेंदुलकर को धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया, अपनालय की मदद करने के लिए आगे आने के लिए धन्यवाद सचिन। सचिन 5000 हजार लोगों के एक महीने के राशन की जिम्मेदारी उठाएंगे। कई लोग हैं जिन्हें आपके समर्थन की जरूरत है। दान दीजिए। सचिन ने अपनी तरफ से एनजीओ को सेवाएं जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, अपना अच्छा काम जारी रखें।

सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली की मां एनाबेल मेहता सालों से मुंबई में लोगों की मदद के लिए अपनालय नाम की संस्था का संचालन करती हैं। इस काम में सचिन की बेटी सारा भी नानी के साथ नजर आती रही है। सचिन इसी एनजीओ के माध्यम से बगैर कोई क्रेडिट लिए या प्रचार किए गरीबों की सालों से मदद करते रहे हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर