तीन खिलाड़ी जिनका IPL नीलामी में ना बिकना चौंकाने वाला रहा, अब मिल सकती है एंट्री?

List of Big Unsold players in IPL 2021 Auction: आईपीएल 2021 की नीलामी में कई खिलाड़ी ऐसे रहे जिनको कोई खरीदार नहीं मिला लेकिन ना बिकने वालों में कुछ बड़े नाम भी शामिल रहे। इनमें कुछ ना चौंकाने वाले थे।

Aaron Finch
आरोन फिंच  |  तस्वीर साभार: IANS
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 की नीलामी में कई खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार
  • ना बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कुछ दिग्गज नाम भी शामिल
  • क्या इन खिलाड़ियों को आने वाले समय में मिल सकती है एंट्री?

आईपीएल 2021 (IPL 2021) की नीलामी में कई खिलाड़ी बिके और इनमें से कुछ बड़ी रकम हासिल करने में भी सफल रहे। एक तरफ तो कुछ खिलाड़ियों की बोली को लेकर फैंस संतुष्ट दिखे लेकिन कुछ ऐसे भी थे जिनको रकम तो बहुत बड़ी हासिल हुई लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने सवाल उठा दिए। बिकने वाले खिलाड़ियों के अलावा कुछ ऐसे खिलाड़ी भी थे जिनको एक भी खरीदार नहीं मिला। इनकी संख्या तकरीबन 72 रही। लेकिन इनमें से भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको आने वाले दिनों में टूर्नामेंट में सरप्राइज एंट्री मिल सकती है।

हम यहां आईपीएल नीलामी में ना बिकने वाले खिलाड़ियों में से उन तीन खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जिनको टूर्नामेंट खेलने का मौका अब भी मिल सकता है। नियमों के मुताबिक अगर किसी टीम का कोई खिलाड़ी चोटिल होकर या किसी अन्य वजह से टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल किया जा सकता है जिनका नाम ऑक्शन लिस्ट में शामिल था। ऐसे मौके पर इन 3 खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है।

  1. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड): इंग्लैंड के धुआंधार बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का बेस प्राइज 1.50 करोड़ रुपये था लेकिन उनको इस रकम पर भी किसी ने नहीं खरीदा। ये नतीजा काफी चौंकाने वाला इसलिए भी था क्योंकि हाल ही में वो ऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने टूर्नामेंट में 543 रन बनाकर खलबली मचाई थी। ऐसे में जाहिर तौर अगर किसी भी टीम को बल्लेबाज के रूप में विकल्प की तलाश होगी तो वो पहली पसंद हो सकते हैं। अब तक वो सिर्फ एक बार आईपीएल में खेले हैं जब 2018 में उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया था।
  2. आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): सीमित ओवर क्रिकेट में आरोन फिंच दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान और अहम बल्लेबाज भी हैं, लेकिन इसके बावजूद, पहले तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनको खुद से अलग किया और फिर नीलामी में उनको कोई खरीदार भी नहीं मिला। उनका बेस प्राइज (आधार मूल्य) 1 करोड़ रुपये था। फिंच को आईपीएल 2020 की नीलामी के दौरान बैंगलोर ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन वो यूएई में आयोजित हुए संस्करण में ज्यादा सफल नहीं रहे। उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक जड़ते हुए 268 रन बनाए। हालांकि ये किसी को नहीं भूलना होगा कि भारतीय पिचों पर वो कितना कारगर साबित हो सकते हैं।
  3. जेसन रॉय (इंग्लैंड): विश्व कप 2019 अगर किसी भी क्रिकेट फैन को याद होगा तो वो इंग्लैंड के जेसन रॉय की बल्लेबाजी नहीं भूले होंगे। इंग्लैंड को पहली बार चैंपियन बनाने में इस युवा ओपनर का अहम योगदान रहा था। वो निरंतर अच्छी बल्लेबाजी करने का दम रखते हैं। बेशक उनके नाम ज्यादा बड़ी पारियां दर्ज नहीं हैं लेकिन टीम को अच्छी शुरुआत देने में वो काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जेसन रॉय ने अब तक दो आईपीएल सीजन खेले हैं जिसमें वो दिल्ली की टीम का हिस्सा थे। साल 2017 में उन्होंने 3 मैचों में 31 रन बनाए थे जबकि आईपीएल 2018 में उन्होंने 5 मैचों में 120 रन बनाए जिसमें नाबाद 91 रनों की यादगार पारी भी शामिल रही।

IPL 2021 की नीलामी में नहीं बिकने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट

एलेक्स हेल्स (बेस प्राइस 1.50 करोड़)

जेसन रॉय (बेस प्राइस 2 करोड़)

एविन लुईस (बेस प्राइस 1 करोड़)

आरोन फिंच (बेस प्राइस 1 करोड़)

हनुमा विहारी (बेस प्राइस 1 करोड़)

ग्लेन फिलिप्स (बेस प्राइस 50 लाख)

एलेक्स कैरी (बेस प्राइस 1.50 करोड़)

कुसल परेरा (बेस प्राइस 50 लाख)

शेल्डन कॉटरेल (बेस प्राइस 1 करोड़)

आदिल राशिद (बेस प्राइस 1.50 करोड़)

एवी बरोट (बेस प्राइस 20 लाख)

केदार देवधर (बेस प्राइस 20 लाख)

अंकित राजपूत (बेस प्राइस 30 लाख)

मुजतबा यूसुफ (बेस प्राइस 20 लाख)

कुलदीप सेन (बेस प्राइस 20 लाख)

तुषार देशपांडे (बेस प्राइस 20 लाख)

करणवीर सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

संदीप लामिछाने (बेस प्राइस 40 लाख)

सुधेसन मिधुन (बेस प्राइस 20 लाख)

तेजस बारोका (बेस प्राइस 20 लाख)

रोवमैन पॉवेल (बेस प्राइस 50 लाख)

शॉन मार्श (बेस प्राइस 1.50 करोड़)

कोरी एंडरसन (बेस प्राइस 75 लाख)

डेवोन कॉनवे (बेस प्राइस 50 लाख)

डैरेन ब्रावो (बेस प्राइस 75 लाख)

रासी वेन डर डुसैन (बेस प्राइस 50 लाख)

मार्टिन गप्टिल (बेस प्राइस 50 लाख)

गुरकीरत सिंह (बेस प्राइस 50 लाख)

मारनस लेबुस्चग्ने (बेस प्राइस 1 करोड़)

वरुण आरोन (बेस प्राइस 50 लाख)

ओशन थॉमस (बेस प्राइस 50 लाख)

मोहित शर्मा (बेस प्राइस 50 लाख)

प्ररक मांकड़ (बेस प्राइस 20 लाख)

जोश इंग्लिस (बेस प्राइस 20 लाख)

सिमरजीत सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

स्कॉट कुग्गेलेइजन (बेस प्राइस 50 लाख)

वेन पार्नेल (बेस प्राइस 50 लाख)

रीस टॉपले (बेस प्राइस 50 लाख)

क्रिस ग्रीन (बेस प्राइस 30 लाख)

इसुरु उदाना (बेस प्राइस  50 लाख)

जॉर्ज लिंडे (बेस प्राइस 50 लाख)

चैतन्य बिश्नोई (बेस प्राइस 20 लाख)

अजय देव गौड (बेस प्राइस 20 लाख)

जैक विल्डरमथ (बेस प्राइस 50 लाख)

हर्ष त्यागी (बेस प्राइस 20 लाख)

गेराल्ड कोएत्ज़ी (बेस प्राइस 20 लाख)

टिम डेविड (बेस प्राइस 20 लाख)

प्रत्यूष सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

बिली स्टानलेक (बेस प्राइस 1 करोड़)

मिशेल मैकक्लेनाघन (बेस प्राइस 50 लाख)

जेसन बेहरेनडोर्फ (बेस प्राइस 1 करोड़)

नवीन उल हक (बेस प्राइस 50 लाख)

करण शर्मा (बेस प्राइस 20 लाख)

केएल श्रीजीथ (बेस प्राइस 20 लाख)

बेन द्वाराहुइस (बेस प्राइस 30 लाख)

जी पेरियासामी (बेस प्राइस 30 लाख)

थिसारा परेरा (बेस प्राइस 50 लाख)

बेन मैकडरमोट (बेस प्राइस 50 लाख)

मैथ्यू वेड (बेस प्राइस 1 करोड़)

शॉन एबट (बेस प्राइस 50 लाख)

सिद्धेश लाड (बेस प्राइस 20 लाख)

तजिंदर सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

राहुल शर्मा (बेस प्राइस 50 लाख)

ईश सोढ़ी (बेस प्राइस 50 लाख)

क़ैस अहमद (बेस प्राइस 50 लाख)

हिमांशु राणा (बेस प्राइस 20 लाख)

गहलौत सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

एटिट शेठ (बेस प्राइस  20 लाख)

हिम्मत सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

विष्णु सोलंकी (बेस प्राइस 20 लाख)

आयुष बडोनी (बेस प्राइस 20 लाख)

विवेक सिंह (बेस प्राइस 20 लाख)

कौन बिका सबसे महंगा, किसकी हुई लास्ट एंट्री

आईपीएल 2021 की नीलामी में दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज क्रिस मॉरिस सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके। मॉरिस को 16 करोड़ 25 लाख रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया। जबकि न्यूजीलैंड के काइल जेमीसन यहां दूसरे नंबर पर रहे जिनको क्रिस मॉरिस की पिछली टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर