'Virushka' 3rd Anniversary: विराट-अनुष्का की शादी की तीसरी सालगिरह, देखिए उनकी कुछ शानदार तस्वीरें

क्रिकेट
Updated Dec 11, 2020 | 06:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Virat-Anushka 3rd marriage anniversary: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की आज तीसरी सालगिरह है।

Virat Anushka wedding anniversary
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तीसरी सालगिरह
  • दोनों ने तीन साल पहले इटली में किया था विवाह
  • जल्द ही माता-पिता बनने वाली है जोड़ी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आज के दिन तीन साल पहले शादी की थी। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी की और उसके बाद भारत में दोनों ने अलग-अलग शहरों में शानदार रिसेप्शन दिए जहां तमाम हस्तियां पहुंचीं। अब ये सेलेब्रिटी जोड़ा तीन साल पूरा कर चुका है और जल्द ही वे माता-पिता भी बनने वाले हैं।

दोनों की मुलाकात एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने काफी समय तक डेट किया और बाद में शादी का फैसला लिया। इससे पहले व आज भी विराट कोहली ने कई बार इस बात पर जोर दिया है कि अनुष्का के जिंदगी में आने के बाद उनकी जिंदगी बहुत बेहतर हो गई। आइए नजर डालते हैं 'विरुष्का' के इस सफर से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें, कुछ खास सोशल मीडिया पोस्ट जो दोनों ने किए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं और वनडे सीरीज में हार के बाद टी20 सीरीज जीतकर अब टेस्ट सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। इस टेस्ट सीरीज में विराट कोहली सिर्फ पहले टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद विराट कोहली भारत लौट आएंगे और अपनी पत्नी अनुष्का के साथ रहेंगे। दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और विराट ने इसके लिए पहले से पितृत्व अवकाश ले रखा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर