Anushka Pregnancy :पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, सोशल मीडिया पर दी अनुष्का के प्रेगनेंट होने की जानकारी

Anushka Sharma Pregnancy News: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बनने वाले हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का के प्रेगनेंट होने की खबर फैन्स के साथ साझा की है।

VIRAT KOHLI ANUSHKA SHARMA
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • विराट कोहली ने दी अनुष्का शर्मा के प्रेगनेंट होने की खबर
  • 11 दिसंबर 2017 को दोनों की इटली में हुई थी शादी
  • जनवरी 2021 में दो से तीन हो जाएंगे विरुष्का

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी जल्दी पिता बनने वाले हैं। उन्होंने पत्नी अनुष्का के प्रेगनेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। कोरोना लॉकडाउन के दौरान विराट अनुष्का को शादी के बाद पहली बार एक साथ लंबा वक्त गुजारने का मौका मिला और दोनों ने परिवार को इस दौरान आगे बढ़ाने का फैसला किया। दोनों 11 दिसंबर 2017 को इटली में विवाह बंधन में बंधे थे। ऐसे में तीन साल बाद विरुष्का माता पिता बनने जा रहे हैं। जनवरी में दोनों के घर नया मेहमान आने की संभावना है। 


साल 2021 में अनुष्का अपने बच्चे को जन्म देंगी। विराट ने ट्वीट कर कहा, हम जनवरी 2021 में दो से तीन होने जा रहे हैं। विराट कोहली ने इस मैसेज के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहे है। दोनों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। 

हाल ही में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिता बने थे। बाकी टीम के अन्य सभी शादीशुदा क्रिकेटर्स पिता बन चुके हैं। विराट ही सीनियर खिलाड़ियों में से एक थे जिनके पिता बनने का इंतजार फैन्स को बेसब्री से था और विरुष्का के दो से तीन होने का ऐलान करते ही सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का के लिए बधाईयों की बाढ़ आ गई है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर