नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सच्चे ग्लोबल स्टार विराट कोहली मैदान के बाहर लगातार तरक्की करते जा रहे हैं। भारतीय कप्तान ने एक बार फिर वैश्विक छवि का उदाहरण पेश किया और यूगव द्वारा आयोजित साल 2020 के 'मोस्ट एडमायर्ड मेन' की लिस्ट में पहली बार शामिल हुए। सर्वे में दुनियाभर के शीर्ष 20 गुणी पुरुष और महिला पर प्रकाश डाला गया है।
विराट कोहली के अलावा कुल 4 भारतीय इस लिस्ट में शामिल हुए, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (नंबर-4), बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (नंबर-14) और शाहरुख खान (नंबर-17) पर काबिज हैं। विराट कोहली भारतीयों में तीसरे जबकि लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं। कुल 42 देशों में 4500 लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया। टेस्ला और स्पेस एक्स एलोन मस्क, जिन्होंने रैंकिंग में जबरदस्त इजाफा किया। वह चार स्थान के फायदे के साथ 9वें स्थान पर पहुंचे। मानवाधिकार प्रचारक मलाला यूसुफजाई की लोकप्रियता में गजब की गिरावट दर्ज हुई। वह छठे से 14वें स्थान पर खिसकी।
दुनिया में 'Most Admired Men' की टॉप-20 लिस्ट
| रैंक | नाम | प्रशंसा स्कोर |
| 1 | बराक ओबामा | 8.9 |
| 2 | बिल गेट्स | 8.3 |
| 3 | शी जिनपिंग | 5.1 |
| 4 | नरेंद्र मोदी | 4.7 |
| 5 | जैकी चैन | 4.7 |
| 6 | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 4.5 |
| 7 | जैक मा | 4.3 |
| 8 | दलाई लामा | 4 |
| 9 | एलोन मस्क | 3.6 |
| 10 | कीनू रीव्स | 3.6 |
| 11 | लियोनेल मेसी | 3.5 |
| 12 | व्लादिमीर पुतिन | 3.3 |
| 13 | माइकल जॉर्डन | 3.1 |
| 14 | अमिताभ बच्चन | 2.8 |
| 15 | डोनाल्ड ट्र्रंप | 2.8 |
| 16 | विराट कोहली | 2.2 |
| 17 | शाहरुख खान | 2.1 |
| 18 | पोप फ्रांसिस | 2.9 |
| 19 | रीसेप तैयिप एर्डोगन | 1.2 |
| 20 | जोको विडोडो | 0.9 |
भारत में 'Most Admired Men' की टॉप-25 लिस्ट
| रैंक | नाम | प्रशंसा स्कोर |
| 1 | नरेंद्र मोदी | 15.20% |
| 2 | रतन टाटा | 13.19% |
| 3 | एमएस धोनी | 7.87% |
| 4 | बिल गेट्स | 6.67% |
| 5 | अक्षय कुमार | 5.95% |
| 6 | अमिताभ बच्चन | 5.82% |
| 7 | सचिन तेंदुलकर | 5.48% |
| 8 | बराक ओबामा | 5.08% |
| 9 | विराट कोहली | 4.50% |
| 10 | क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 3.25% |
| 11 | सलमान खान | 3.11% |
| 12 | शाहरुख खान | 2.93% |
| 13 | दलाई लामा | 2.76% |
| 14 | एलोन मस्क | 2.59% |
| 15 | जैकी चैन | 2.33% |
| 16 | लियोनेल मेसी | 1.87% |
| 17 | व्लादिमीर पुतिन | 1.48% |
| 18 | जैक मा | 1.39% |
| 19 | डोनाल्ड ट्रंप | 1.26% |
| 20 | कीनू रीव्स | 1.19% |
| 21 | माइकल जॉर्डन | 1.18% |
| 22 | पोप फ्रांसिस | 1.02% |
| 23 | शी जिनपिंग | 0.41% |
| 24 | रीसेप तैयिप एर्डोगन | 0.41% |
| 25 | जोको विडोडो | 0.24% |
यूगव ने इस साल जनवरी से मार्च तक नामांकन किए थे। इस दौरान दो सवाल पूछे गए। आप किसे मानते हैं। इसके कई जवाब मिले हैं। किसको आप सबसे ज्यादा मानते हैं। इस पर सिर्फ एक जवाब मिला।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल