एशिया कप: जब धवन, कोहली और धोनी के तूफान से थर्राया शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, बांग्लादेशी बॉलर मुंह ताकते रह गए

India vs Bangladesh, Asia Cup 2016 Final: भारतीय टीम ने साल 2016 में बांग्लादेश को हराकर पांचवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में शिखर धवन, विराट कोहली और एमएस धोनी ने तूफान बरपा किया था।

India vs Bangladesh Asia Cup 2016
एशिया कप 2016 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी।  |  तस्वीर साभार: AP, File Image

भारत का एशिया कप में रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार अपने नाम किया है। सिर्फ एक मर्तबा एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया है और यह साल था 2016। भारत ने उसे साल टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत की जीत को पांच साल हो हो गए हैं। भारत की आज ही के दिन (6 मार्च, 2016) महेंद्र सिंह धोनी अगुवाई फाइनल में बांग्लादेश से भिड़ंत हुई थी। धोनी ब्रिगेड ने बांग्लादेशी टीम को नाकों चने चबवा दिए थे और धुआंधार अंदाज में ट्रॉफी जीती, जो क्रिकेट फैंस की सुनहरी यादों में दर्ज है।

धवन, कोहली और धोनी के तूफान से थर्राया स्टेडियम

भारत ने ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम की शुरुआत खराब रही थी, जिसके बाद उसने किसी तरह 120 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारती बल्लेबाजों के तूफान से स्टेडियम थर्रा गया था और बांग्लादेश गेंदबाज मुंह ताकते रह गए थे। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शिखर धवन पारी का आगाज करने आए था। लेकिन रोहित 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद धवन ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए तूफानी अंदाज में 94 रन जोड़े।

धवन ने 44 गेंदों में 9 चौकों और1 छक्के की बदौलत 60 रन की पारी खेली। वह 13वें ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे। धवन के जाने के बाद कोहली और धोनी ने मोर्चा संभाला। दोनों आखिर चक डट रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 23 रन की अविजित पार्टनरशिप की है। कोहली ने जहां 28 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 41 रन की पारी खेली। वहीं धोनी ने 6 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के के जरिए नाबाद 20 रन बनाए। धोनी ने छक्का लगातर मैच जिताया। भारत ने 13.5 ओवर में जीत हासिल की। 

भारत ने इस वर्षों में एशिया कप जीते इससे पहले 

भारत एशिया कप की सबसे सफल टीम है। टूर्नामेंट का आयोजन पहली मर्तबा साल 1984 में हुआ था। भारत ने यह पहला खिताब अपनी झोली में डाला था। इसके बाद से भारतीय टीम 1988, 1990-1991, 1995, 2010, 2016, 2018 में चैंपियन बना चुकी है। भारत की सबसे अधिक खिताब जीतने वाली टीम श्रीलंका है। श्रीलंका ने 5 बार ट्रॉभी अपने नाम की है। वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार ही एशिया कप जीता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर