IND vs BAN: पिंक बॉल टेस्ट के दौरान रिद्धिमान साहा ने पूरा किया स्पेशल शतक 

क्रिकेट
Updated Nov 22, 2019 | 15:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Wriddhiman Saha compleet hundred dismissals in Test Cricket: पिंक बॉल टेस्ट के दौरान अपने घरेलू मैदान में खेलते हुए रिद्धिमान साहा ने एक स्पेशल शतक पूरा कर लिया।

Wriddhiman Saha
Wriddhiman Saha  |  तस्वीर साभार: Twitter

कोलकाता: इडेन गार्ड्न्स में खेला जा रहा ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है। वो भारत के लिए बतौर विकेटकीपर सबसे तेजी से सौ शिकार करने के मामले में एमएस धोनी के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। साहा ने करियर के 37वें टेस्ट में बांग्लादेशी ओपनर शादमान इस्लाम का उमेश यादव की गेंद पर शानदार कैच लपकते ही टेस्ट क्रिकेट में 100 शिकार पूरे कर लिए। धोनी ने ये उपलब्धि करियर के 35वें टेस्ट में हासिल की थी। 

साहा और धोनी के बाद सबसे तेज गति से 100 शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपरों की सूची में तीसरे पायदान पर किरण मोरे हैं। उन्होंने 39वें टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में चौथे और पांचवें पायदान पर नयन मोगिया और सैयद किरमानी है। मोगिया ने 41वें और सैयद किरमानी ने 42वें टेस्ट में हासिल की थी। 

साहा विकेट के पीछे 100 टेस्ट शिकार करने वाले भारत के पांचवें विकेटकीपर हैं। उनसे पहले एमएस धोनी(294), सैयद किरमानी(198), किरण मोरे(130), नयन मोंगिया(107) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। साल 2010 में नागपुर में साहा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। तब से अब तक 9 साल में खेले 37 टेस्ट मैच की 69 पारियों में 101 शिकार कर चुके हैं। जिसमें 90 कैच और 11 स्टंपिंग शामिल हैं।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर