LIVE BLOG
More UpdatesMore Updates

IND vs SL 1st T20: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की विजयी शुरुआत, 62 रन के अंतर से दी करारी मात

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को सीरीज के पहले टी20 में 62 रन के बड़े अंतर से मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

India vs Sri Lanka First T20I Live Score
India vs Sri Lanka First T20I Live Score

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीत का सिलसिला जारी है। गुरुवार को श्रीलंका को लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में 62 रन के बड़े अतंर पटखनी देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। 200 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। 

श्रीलंका के सामने रखा था 200 रन का लक्ष्य 
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने ईशान किशन(89), श्रेयस अय्यर(57) और रोहित शर्मा(44) की धमाकेदार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 199 रन का स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके जबाव में मेहमान श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी और 62 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने 53 (47) रन बनाए। वहीं भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट झटका।

भारत ने दर्ज की लगातार दसवीं जीत 
टी20 विश्व कप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद यह भारतीय टीम को लगातार दसवीं टी20 जीत है। विश्व कप में अंतिम तीन मुकाबले जीतने के बाद भारत ने घर पर न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 के अंतर से जीत हासिल की है। इस क्रम में भारत की यह लगातार दसवीं टी20 जीत है।

खराब रही श्रीलंका की शुरुआत
श्रीलंका की पारी की शुरुआत खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर पथुम निशंका बोल्ड हो गए। भुवी गेंद उनके बल्ले पर लगने के बाद स्टंप्स पर जा लगी। इसके बाद तीसरे ओवर में भुवी ने कामिल मिसरा(13) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। 3 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 15 रन हो गया। इसके बाद जल्दी ही वेंकटेश अय्यर ने श्रीलंका को 36 के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया। जनिथ लियांगे 11 रन बनाकर कैच दे बैठे। 7 ओवर में 36 रन पर 3 विकेट की खराब शुरुआत से श्रीलंका की टीम उबर नहीं पाई। 10वें ओवर में 51 के स्कोर पर वापसी कर रहे रवींद्र जडेजा ने दिनेश चांदीमल को स्टंपिंग कराकर चौथा झटका दे दिया।

10 ओवर में श्रीलंका की टीम 4 विकेट खोकर 57 रन बना सकी थी। जीत के लिए उसे 60 गेंद में 143 रन और बनाने थे। 60 के स्कोर पर कप्तान दसुन शनाका के आउट होते ही स्कोर 10.5 ओवर में 60 रन हो गया। ऐसे मुश्किल पल में एक छोर चरिथ असलंका ने संभाल लिया और वो अंत तक नाबाद रहे। दूसरे छोर पर उन्हें पहले चमिका करुणारत्ने का साथ मिला। करुणारत्ने के साथ उन्होंने पारी को 97 रन तक पहुंचाया। लेकिन 16वें ओवर में वेंकटेश अय्यर की गेंद पर विकेट के पीछे वो लपके गए। इसके बाद अंत में असलंका दुष्मंथा चमीरा के साथ सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे। असलंका ने 43 गेंद पर 5 चौकों के मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया और अंत में 47 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं चमीरा 14 गेंद पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन बना सकी और 62 रन के बड़े अंतर से मैच गंवा दिया। 


भारत ने श्रीलंका को दिया जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य
भारत ने ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 56 गेंद में 89 और श्रेयस अय्यर ने 28 गेंद में नाबाद 57 रन की पारी खेली।  

भारत को रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 111 रन की साझेदारी की। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा 32 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले ईशान किशन ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए श्रेयस ने किशन के साथ पारी को आगे बढाया लेकिन शतक से 11 रन पहले ईशान शनाका की गेंद पर लपके गए। इसके साथ ही ईशान और अय्यर की साझेदारी का अंत हो गया। 

श्रीलंका ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले टी20 में गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम 6 बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। दीपक हुड्डा अपना टी20 ़डेब्यू कर रहे हैं। 

प्लेइंग इलेवन: 
भारत की प्लेइंग-11:
 रोहित शर्मा(कप्तान), ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा(डेब्यू), हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल। 

श्रीलंका की एकादश: प्रथुम निशंका,कामिल मिसरा, चरिथ असलंका,दिनेश चांदीमल(विकेटकीपर),जनिथ लियांगे, दसुन शनाका(कप्तान),  चमिका करुणारत्ने,दुष्मंथा चमीरा, लहिरू कुमारा, जैफरी वांडरसे, प्रवीण जयाविक्रमा।

चोट से परेशान है टीम इंडिया
भारतीय टीम को सीरीज के आगाज से पहले चोट के कारण दो झटके लगे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज दीपक चाहर सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी तीसरे टी20 के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई ने दोनों के बदले किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। विराट कोहली और ऋषभ पंत को पहले ही आराम दे दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर युवा खिलाड़ियों के भरोसे ही टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी। 



 

Feb 24, 2022  |  10:59 PM (IST)
आरंभ है प्रचंड
Feb 24, 2022  |  10:26 PM (IST)
भारत ने दर्ज की लगातार 10वीं जीत

भारत ने श्रीलंका को मात देकर अंतरराष्ट्रीय टी20 में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। जीत का यह सिलसिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ शुरू हुआ था। 

Feb 24, 2022  |  10:21 PM (IST)
भारत ने 62 रन के अतंर से दी श्रीलंका को मात

भारत ने श्रीलंका को पहले टी20 मैच में 62 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी। 

Feb 24, 2022  |  10:15 PM (IST)
19 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 131 रन 

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 19 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 131  रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 51 (44)और दुष्मंथा चमीरा 20 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 19 ओवर, स्कोर श्रीलंका 131/6( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  10:14 PM (IST)
असलंका ने जड़ा अर्धशतक

चरिथ असलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 5 चौकों के मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टी20 करियर का तीसरा अर्धशतक है। 

Feb 24, 2022  |  10:13 PM (IST)
18 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 125 रन 

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 18 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में वेंकटेश अय्यर ने 21 रन लुटाए। चरिथ असलंका 47 (40)और दुष्मंथा चमीरा 18 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 18 ओवर, स्कोर श्रीलंका 125/6( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  10:06 PM (IST)
17 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 104 रन 

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 17 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर  104 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 42(38)और दुष्मंथा चमीरा 3(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 17 ओवर, स्कोर श्रीलंका 104/6( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  10:03 PM (IST)
100 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका ने 16.2 ओवर में अपनी पारी के 100 रन 6 विकेट खोकर पूरे किए। 

Feb 24, 2022  |  10:02 PM (IST)
16 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 6 विकेट खोकर 98 रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 16 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 38 (33)और दुष्मंथा चमीरा 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 16 ओवर, स्कोर श्रीलंका 98/6( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  10:01 PM (IST)
वेंकटेश अय्यर का शिकार बने करुणारत्ने

वेंकटेश अय्यर ने 16वें ओवर की पहली तीन गेंद में एक छक्का सहित 7 रन देने के बाद चौथी गेंद पर चमिका करुणारत्ने को विकेट के पीछे ईशान किशन के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। करुणारत्न ने 14गेंद में 21 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने 2 छक्के जड़े। 

Feb 24, 2022  |  10:02 PM (IST)
15 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 90 रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। 15 ओवर में दीपक हुड्डा ने 14 रन दिए। चरिथ असलंका 38 (33)और चमिका करुणा रत्ने 15(12) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 15 ओवर, स्कोर श्रीलंका 90/5( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  09:53 PM (IST)
14 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 76 रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 14 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। जडेजा ने 14वें ओवर में 9 रन दिए।  चरिथ असलंका 33 (31)और चमिका करुणा रत्ने 6(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 14 ओवर, स्कोर श्रीलंका 76/5( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  09:49 PM (IST)
13 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 67 रन 

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। दीपक हुड्डा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने पहले ओवर में 4 रन दिए।  चरिथ असलंका 26 (28) और चमिका करुणा रत्ने 4(5) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 13 ओवर, स्कोर श्रीलंका 67/5( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  09:46 PM (IST)
12 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 63 रन 

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं।  चरिथ असलंका 25 (24) और चमिका करुणा रत्ने 1(3) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 12 ओवर, स्कोर श्रीलंका 63/5( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  09:45 PM (IST)
रन आउट होने से बचे करुणारत्ने

रोहित शर्मा के शानदार डायरेक्ट थ्रो पर करुणारत्ने रन आउट होने से बाल-बाल बचे। 

Feb 24, 2022  |  09:42 PM (IST)
11 ओवर में श्रीलंका ने बनाए 5 विकेट खोकर 60 रन 

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में कप्तान शनाका का शिकार किया। चरिथ असलंका 23 (20) और चमिका करुणा रत्ने 0(1) रन बनाकर खेल रहे हैं। IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 11 ओवर, स्कोर श्रीलंका 60/5( लक्ष्य 200)

Feb 24, 2022  |  09:39 PM (IST)
चहल का शिकार बने कप्तान शनाका

पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर युजवेंद्र चहल ने कप्तान दसुन शनाका को अपनी फिरकी के जाल में फंसाकर भुवनेश्वर कुमार के हाथों लपकवाकर पवेलियन वापस भेज दिया। वो केवल 3 रन बना सके। 

Feb 24, 2022  |  09:37 PM (IST)
श्रीलंका ने 10 ओवर में बनाए 4 विकेट पर 57 रन

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 22 (19) और कप्तान दसुन शनाका 1(2) रन बनाकर खेल रहे हैं।

Feb 24, 2022  |  09:33 PM (IST)
जडेजा का शिकार बने चांदीमल, श्रीलंका को लगा चौथा झटका

रवींद्र जडेजा ने पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिनेश चांदीमल को स्टंपिंग करा दिया। ईशान किशन ने गिल्लियां बिखेरने में कोई चूक नहीं की। उन्होंने 10 गेंद में 9 रन बनाए। 9.2 ओवर में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। चरिथ असलंका 16 गेंद में 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Feb 24, 2022  |  09:30 PM (IST)
9 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका ने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं। युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में 5 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका ने अपने 50 रन पूरे कर लिए। असलंका 16 (16) और चांदीमल 10(8) रन बनाकर खेल रहे हैं। 
IND vs SL 1st T20I LIVE SCORE: 9 ओवर, स्कोर श्रीलंका 50/3( लक्ष्य 200)