आईपीएल में पहली बार ऐसा पाने में नाकाम हुए 'हिटमैन' रोहित शर्मा, 15 साल में सबसे खराब रहा सीजन

रोहित शर्मा ने आईपीएल के इतिहास में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया और पहली बार पूरे सीजन में पचासा जड़ने में वो नाकाम रहे हैं।

Rohit-Sharma-IPL
रोहित शर्मा( साभार IPL) 

मुंबई: रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2022 बतौर कप्तान और खिलाड़ी दोनों लिहाज से खराब रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स शुरुआत से ही लय हासिल नहीं कर सकी। ऐसा ही रोहित शर्मा के साथ बतौर बल्लेबाज हुआ। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में भी नाकाम रहे और 13 गेंद में 2 रन की पारी खेलकर एनरिक नॉर्खिया की गेंद पर शार्दुल ठाकुर के हाथों लपके गए। 

नहीं जड़ पाए एक भी पचासा 
इसके साथ ही रोहित शर्मा आईपीएएल के 15 साल के इतिहास में सीजन में पहली बार पचास रन के आंकड़े को पार नहीं कर सके। साल 2008 से 2021 तक कोई सीजन ऐसा नहीं निकला जब रोहित के बल्ले से पचासा ना निकला हो लेकिन मौजूदा सीजन में हिटमैन का ये सिलसिला रुक गया। आईपीएल 2022 से पहले रोहित सभी सीजन में कम से कम एक अर्धशतक जड़ने वाले एकलौते बल्लेबाज थे। अब उनसे हर सीजन में अर्धशतक जड़ने वाला तमगा छिन गया है।

रोहित का आईपीएल में सबसे खराब प्रदर्शन 
आईपीएल 15 में रोहित शर्मा 14 मैच में 19.14 के औसत और 120.18 के स्ट्राइक रेट से महज 268 रन बना सके। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा। यह आईपीएल के इतिहास में उनका सबसे खराब प्रदर्शन है। साल 2018 में रोहित शर्मा केवल 286 रन बना सके थे। लेकिन इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 94 रन था। इस सीजन रोहित ने दो अर्धशतक जड़े थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर