ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड को पहनाई अंगूठी, 2 साल से कर रहे हैं डेट

Glenn Maxwell engaged to Vini Raman: किंग्‍स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विनी रमन के साथ सगाई की घोषणा की। दोनों एक-दूसरे को 2 साल से डेट कर रहे हैं।

glenn maxwell and vini raman
ग्‍लेन मैक्‍सवेल और विनी रमन 
मुख्य बातें
  • ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई की घोषणा की
  • विनी रमन और मैक्‍सवेल एक-दूसरे को दो साल से डेट कर रहे हैं
  • क्रिस लिन उन क्रिकेटरों में से एक हैं, जिन्‍होंने इस जोड़ी को शुभकामना दी

मेलबर्न: ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। मैक्‍सवेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक फोटो शेयर करते हुए सगाई की घोषणा की। मैक्‍सवेल ने मेलबर्न में भारतीय मूल की विनी रमन के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्‍ट की और इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन में अंगूठी का इमोजी बनाया। मैक्‍सवेल की गर्लफ्रेंड फोटो में सगाई की अंगूठी के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Glenn Maxwell (@gmaxi_32) on

ग्‍लेन मैक्‍सवेन और विनी रमन करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल के फोटो 2017 में पहली बार सोशल मीडिया पर आए थे। मैक्‍सवेल 2019 ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स में अपनी जोड़ीदार रमन के साथ नजर आए थे। मैक्‍सवेल और रमन दोनों ही अपने रिश्‍ते के बारे में काफी खुले हुए हैं। दोनों ने अपनी ट्रिप के कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसमें यूरोप की यात्रा शामिल है।

ग्‍लेन मैक्‍सवेल के साथी क्रिस लिन शुभकामना देने वालों क्रिकेटरों में सबसे आगे रहे। लिन ने इंस्‍टाग्राम पर कमेंट किया, 'शुभकामना बड़े लड़के।' ध्‍यान दिला दें कि विनी रमन ने भी यही फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर शेयर किया है। 

कौन है विनी रमन

विनी रमन की सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक वह मेलबर्न आधारित फार्मासिस्‍ट हैं। रमन और मैक्‍सवेल करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ध्‍यान हो कि ग्‍लेन मैक्‍सवेन ने खुलासा किया था कि विनी रमन ने उनकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य का पता किया था, जिसके चलते उन्‍होंने पिछले साल प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट से ब्रेक लिया था।

मैक्‍सवेल ने कहा था, 'मेरे ख्‍याल से काफी उलझा हुआ था। मैंने कुछ समय छुट्टी लेने का मन बनाया और खेल से दूर होने का बड़ा कारण यह था कि मानसिक और शारीरिक रूप से मैं कमजोर हो रहा था। मुझे ऐसा लगता था कि आठ महीने से सड़क पर हूं और सूटकेस के भरोसे जी रहा हूं। मेरी पार्टनर थी, जिन्‍होंने सलाह दी कि मुझे यह बात किसी को बताना चाहिए। वह पहली व्‍यक्ति थी, जिन्‍होंने इस पर ध्‍यान दिया। एक बार जब हमारी शुरुआती बातचीत हुई तो मेरे कंधों पर से बोझ हट गया।'

मैक्‍सवेल ने सफलतापूर्वक प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट में वापसी की और मेलबर्न स्‍टार्स को बिग बैश लीग के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ग्‍लेन मैक्‍सवेल फिलहाल बाएं हाथ की कोहनी की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हैं। उनकी अब आईपीएल में वापसी की उम्‍मीद है। मैक्‍सवेल आईपीएल में किंग्‍स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्‍व करते दिखेंगे, जिसने उन्‍हें 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर