#HappyBirthdayDhoni ट्विटर पर हुआ ट्रेंड, 'थाला' को दुनिया ने 39वें बर्थडे पर किया सलाम

MS Dhoni celebrates 39th birthday: हैप्‍पी बर्थडे धोनी ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें दुनियाभर के क्रिकेट फैंस अपने माही को शुभकामनाएं दे रहे हैं। क्रिकेटर्स ने भी एमएस धोनी को विशेष अंदाज में बधाई दी।

ms dhoni
एमएस धोनी 
मुख्य बातें
  • टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी आज 39 साल के हो गए हैं
  • सोशल मीडिया पर फैंस, शुभचिंतक और स्‍टार खिलाड़ी को प्‍यार करने वाले लोगों का शुभकामना बरसाना जारी है
  • एमएस धोनी ऊर्फ माही का जन्‍म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी आज 39 साल के हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उम्‍मीद के मुताबिक फैंस, शुभचिंतक और स्‍टार खिलाड़ी को प्‍यार करने वाले लोगों का शुभकामना बरसाना जारी है। एमएस धोनी ऊर्फ माही का जन्‍म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। अपने 15 साल से ज्‍यादा के करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। विकेट के पीछे चीते सी फूर्ति और बल्‍लेबाजी में लंबे-लंबे शॉट लगाकर टीम को जीत दिलाने के कारण धोनी को घर-घर में जाना जाने लगा।

अब ट्विटर पर हैप्‍पी बर्थडे धोनी (#HappyBirthdayDhoni) ट्रेंड कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि दिग्‍गज क्रिकेटरों और फैंस ने अपने थाला को किस तरह बधाई दी हैं।

अब क्रिकेट से दूर पूरा एक साल हो चुका है। धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर में पहले कभी इतना लंबा ब्रेक नहीं देखा गया। लेकिन फिर भी उनके करोड़ों फैंस अब भी इंतजार कर रहे हैं कि क्रिकेट शुरू हो और धोनी एक बार फिर मैदान पर उतरें। हम तो उनके जन्मदिन पर बस यही आशा करते हैं कि वो फिट रहे, खुश रहें और इस एक साल को पीछे छोड़कर जल्द ही फिर से मैदान पर दहाड़ मारें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर