UPDATED IPL Points Table: बैंगलोर ने धमाकेदार जीत के बाद फिर लगाई छलांग, अब ऐसी है अंक तालिका

IPL 2020 Points table Updated: बुधवार रात अबु धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता की टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के बाद अंक तालिका की स्थिति फिर बदली है।

IPL Points table
आईपीएल अंक तालिका (BCCI/IPL)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2020 की ताजा अंक तालिका
  • बैंगलोर की कोलकाता के खिलाफ 8 विकेट से जीत
  • फिर से बदली अंक तालिका की स्थिति, जानिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन व विकेट

आईपीएल 2020 में बुधवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से करारी मात देते हुए फिर से टूर्नामेंट में अपनी स्थिति को मजबूत बना दिया है। इस जीत के साथ बैंगलोर की टीम अब अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि उन्होंने मुंबई इंडियंस को तीसरे स्थान पर खिसका दिया है।

बैंगलोर ने इस मैच में कोलकाता को महज 84 रन पर समेटा और फिर आसानी से 2 विकेट खोते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी 7वीं जीत दर्ज की और 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर जा पहुंची।

आईपीएल 2020 की ताजा अंक तालिका (बैंगलोर-कोलकाता मैच के बाद की स्थिति)

IPL Points table 2020

ऑरेंज कैप (अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज)


1. केएल राहुल (किंग्स इलेवन पंजाब) -     10 मैच में  540 रन (ऑरेंज कैप)
2. शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) -          10 मैच में  465 रन
3. मयंक अग्रवाल (किंग्स इलेवन पंजाब)    10 मैचों में 398रन
4. फॉफ डुप्लेसी (चेन्नई सुपर किंग्स) -       10 मैच में 375 रन    
5. विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 10 मैच में 365 रन  

पर्पल कैप (अब तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज)


1. कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)           10 मैच में 21 विकेट (पर्पल कैप)
2. मोहम्मद शमी(पंजाब)                          10 मैच में 16 विकेट
3. जसप्रीत बुमराह( मुंबई इंडियन्स)            09 मैच में 15 विकेट    
4. युजवेंद्र चहल (बैंगलोर)                         10 मैच में 15 विकेट
5. जोफ्रा आर्चर( राजस्थान)                       10 मैच में 13 विकेट

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर