IPL 2022 Orange Cap: ये हैं आईपीएल 2022 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

IPL 2022 Orange Cap Holder List, Most Runs Scorer in IPL 2022 (आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज): आईपीएल 2022 में अब तक किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, ये है ओरेंज कैप खिताब की रेस के लिए पूरी लिस्ट। इन टॉप-5 बल्लेबाजों में हो रही है भिड़ंत। ओरेंज कैप हासिल करने के लिए 27 मई (शुक्रवार) तक का ताजा हाल।

Orange Cap holder, IPL 2022
Jos Buttler, Orange Cap holder, IPL 2022 (BCCI/IPL) 
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2022ः इस बार किस धुरंधर बल्लेबाज को मिलेगी 'ओरेंज कैप'?
  • अब तक आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन
  • लगातार बदल रही है ये लिस्ट, कुछ धुरंधर लगातार बनाए हुए हैं रेस में, 25 मई तक का ताजा अपडेट

IPL 2022 Orange Cap Holder, Most Runs Scorer in IPL 2022: आईपीएल के मौजूदा सीजन (2022) में रोमांच जारी है और अब ये अपनी रफ्तार पकड़ चुका है। टूर्नामेंट का आयोजन इस बार कोविड-19 की वजह से महाराष्ट्र में किया जा रहा है। महाराष्ट्र के चार वेन्यू सभी मैचों का आयोजन कर रहे हैं। टूर्नामेंट में पहली बार 10 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट की नई टीमें हैं गुजरात टाइटंस (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जो पहली बार आईपीएल खेल रही हैं।।

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के टूर्नामेंट से जुड़ने के बाद जंग और कड़ी हो गई है। उतनी ही कड़ी हो चुकी हैं ओरेंज कैप (सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाला खिताब) के लिए भिड़ंत और चुनौती। सभी आईपीएल टीमों के तमाम बल्लेबाज टूर्नामेंट में आए दिन इस बार मौजूदा रेस में अपना दावा ठोकते नजर आ रहे हैं और ये रेस कड़ी टक्कर में बदल रही है।

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ओरेंज कैप से नवाजा जाता है। टूर्नामेंट के शुरुआत से अंत तक ये कैप लगातार तमाम खिलाड़ियों के पास जाती रहती है। आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ताजा स्थिति क्या है, ये है 27 मई (शुक्रवार) को खेले गए राजस्थान-बेंगलोर के दूसरे क्वालीफायर मैच के बाद तक की टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट..

              नाम     मैच      रन     बेस्ट   स्ट्राइक रेट
   1. जोस बटलर (RR)      16     824     116       151.57
   2. केएल राहुल(LSG)      15     616     103*       135.38
   3. क्विंटन डिकॉक(LSG)      15     508     140*         148.97
   4. शिखर धवन(PBKS)      14      460      88*       122.66
   5. फाफ डु प्‍लेसिस (RCB)      15     453      96       132.84

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में ओरेंज कैप की रेस लगातार जारी रहती है और खिलाड़ियों की स्थिति हर दिन बदलती भी रहती है। पिछले आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर