MS Dhoni ने 'चेतक' पर जमकर बरसाया प्‍यार, पत्‍नी साक्षी ने वीडियो शेयर करके किया खुलासा

MS Dhoni: आईपीएल 2021 के बाद घर लौटे एमएस धोनी ने अपने नए घोड़े चेतक को खूब लाड़ किया। पत्‍नी साक्षी धोनी ने इंस्‍टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया।

ms dhoni
एमएस धोनी 
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021 निलंबित होने के बाद एमएस धोनी घर लौट आए हैं
  • धोनी को अपने नए घोड़े चेतक के साथ समय बिताने का मौका मिला
  • साक्षी धोनी ने वीडियो शेयर किया, जिसमें सीएसके के कप्‍तान ने चेतक को लाड़ किया

रांची: आईपीएल 2021 अनिश्चितकाल तक के लिए स्‍थगित हुआ और इससे एमएस धोनी को अपने परिवार के साथ ज्‍यादा समय बिताने का मौका मिला। कोविड-19 की दूसरी लहर से देश इस समय जूझ रहा है। बहरहाल, घर लौटने के बाद धोनी को अपने नए घोड़े चेतक के साथ समय बिताने का मौका मिला।

धोनी के घर लौटने से पहले पूर्व भारतीय कप्‍तान की पत्‍नी साक्षी ने चेतक के वीडियो व फोटो शेयर करके रांची के फार्महाउस में उनका स्‍वागत किया था। चेतक ने फार्महाउस में धोनी के पालतू कुत्‍तों के आस-पास रहते हुए समय बिताया, जिससे साक्षी काफी खुश नजर आईं थीं। उन्‍होंने एक वीडियो पोस्‍ट करके कैप्‍शन लिखा था, 'घर में स्‍वागत है चेतक! असली जेंटलमैन विशेषकर जब आप लिलि से मिले। हमारे पैक में आपको खुशी से स्‍वीकार किया गया।'

अब एमएस धोनी को चेतक के साथ समय बिताने का मौका मिला। साक्षी धोनी ने इस पल को कैमरे में कैद किया और वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया। वीडियो में नजर आया कि चेतक जमीन पर लेते हुए हैं और एमएस धोनी उनको लाड़ कर रहे हैं। धोनी ने बीच-बीच में चेतक को थपकी भी मारी। साक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'लाड़ करने का समय।' 'मारवाड़ी घोड़ा।'

धोनी का आईपीएल 2021 में प्रदर्शन

एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म में नजर आ रही थी। धोनी की सेना ने अपने 7 में से 5 मुकाबले जीते थे और आईपीएल-14 की अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर काबिज थी। हालांकि, धोनी का निजी प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। 39 साल के धोनी ने सात मैचों में केव 37 रन ही बनाए थे। बहरहाल, फैंस को उम्‍मीद है कि जब आईपीएल 2021 दोबारा शुरू होगा तो धोनी अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करेंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर