'यारो के यार हैं एमएस धोनी', पुराने दोस्‍तों से मिले और दिल खोलकर इस चीज का लुत्‍फ उठाया, फोटो वायरल

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी का अपने दोस्‍तों के साथ खाना खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। धोनी काफी निजी जिंदगी जीते हैं और जनता के बीच कम ही आते हैं।

ms dhoni with friends
एमएस धोनी अपने दोस्‍तों के साथ 
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी हाल ही में अपने दोस्‍तों के साथ लंच करते हुए दिखे
  • धोनी निजी जिंदगी जीते हैं और लोगों के बीच नहीं जाते
  • पूर्व भारतीय कप्‍तान अब आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए नजर आएंगे

रांची: एमएस धोनी अपने गृहनगर रांची में निजी जिंदगी जीते हैं और सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाते हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी सोशल मीडिया से भी दूर रहते हैं और फैंस को उनकी एक झलक पाने में महीने लग जाते हैं। एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी की बदौलत फैंस को अपने चहेते माही की झलक दिख जाती है। बहरहाल, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के कप्‍तान एमएस धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह अपने दोस्‍तों के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं।

एमएस धोनी ने अपने नए लुक को बरकरार रखा है। देखिए धोनी की फोटो।

बता दें कि एमएस धोनी ने घर में रहते हुए कई बार अपने लुक्‍स में बदलाव किया है। उन्‍होंने मई 2020 में अपनी ग्रे दाढ़ी से फैंस को हैरान भी कर दिया था। उन्‍होंने लॉकडाउन के दौरान अपने लुक्‍स में बदलाव किया और आईपीएल 2020 में नए दाढ़ी वाले लुक के साथ आए थे। फिर आईपीएल 2021 से पहले उनके लुक में बदलाव नजर आया।

एमएस धोनी इस समय अपने घर में ही समय बिता रहे हैं और अब वो आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएंगे। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए खिलाड़ी अगस्‍त के तीसरे या चौथे सप्‍ताह में यूएई जाएंगे। पिछले साल सीजन शुरू होने से करीब एक महीने पहले खिलाड़ी यूएई पहुंचे थे।

एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2021 में धमाकेदार वापसी की और 7 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर थी। सीएसके को अपने पहले मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स के हाथों शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसने लगातार पांच मैच जीते थे। फिर 1 मई को उसे मुंबई इंडियंस ने मात दी थी। बता दें कि पिछले साल यूएई में सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा था।

हालांकि, इस बार टीम को अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद है। सीएसके इस पर ध्‍यान देगा कि उसे मोईन अली व सैम करन की सेवाएं मिल पाएंगी या नहीं क्‍योंकि ईसीबी पहले ही पुष्टि कर चुका है कि टी20 लीग के खातिर वह अंतरराष्‍ट्रीय सीजन को छोड़ने की अनुमति नहीं देगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर