जब अनुष्का ने विराट को दी प्रेगनेंसी की खबर, तब उनका था ऐसा रिएक्शन

जब अनुष्का शर्मा ने विराट को पहली बार दी थी प्रेगनेंसी की खबर तब कैप्टन कोहली का कैसा था रिएक्शन। आरसीबी के एक वीडियो में विराट ने किया है इस बारे में खुलासा।

Virat Kohli
विराट कोहली( साभार RCB)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • जनवरी 2021 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर गूंजेगी किलकारी
  • 27 अगस्त को विरुष्का ने प्रशंसकों के साथ साझा की ये खबर
  • विराट कोहली ने खुलासा किया है जब उन्हें पहली बार ये खबर मिली तो कैसा था उनका रिएक्शन

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में 27 अगस्त को प्रशंसकों को अपने घर आने वाले नए मेहमान के बारे में सूचना दी। ऐसे में कोरोना के दौर में विराट और अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों के बीच खुशियों की लहर दौड़ गई। खुशियों का आलम ऐसा था कि जिस पोस्ट के जरिए दोनों ने जनवरी 2021 में दो से तीन होने की सूचना दी। वो कुछ ही समय में साल की  सबसे ज्यादा लाइक की जानी वाली पोस्ट बन गई।

अब कल्पना कीजिए कि जब मैदान पर छोटी छोटी घटनाओं पर अक्रामक रिएक्शन देने वाले विराट कोहली को जब पहली बार पत्नी अनु्ष्का के प्रेगनेंट होने की खबर मिली होगी तब उन्होंने कैसी प्रतिक्रिया दी होगी। विराट ने इस बारे में आरसीबी के एक वीडियो में खुलासा किया है। 

विराट कोहली ने बताया, जब अनुष्का ने उन्हें ये गुड न्यूज दी तो उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। उन्होंने कहा 'यह अविश्वसनीय है। हम कैसा महसूस कर रहे हैं इसको शब्दों में बता पाना मुश्किल हैं।' विराट जब इस बारे में चर्चा कर रहे थे तब उनके चेहरे पर एक अलग खुशी नजर आ रही थी। 

विराट और अनुष्का ने जब ये खबर सोशल मीडिया पर साझा की तब विराट दुबई में और अनुष्का मुंबई में थीं। विराट अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को इटली में पारिवारिक समारोह में विवाह बंधन में बंधे थे। दोनों पिछले दो से तीन साल में एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं गुजार सके थे। ऐसे में कोरोना लॉकडाउन ने दोनों को एक साथ अधिक वक्त गुजारने का मौका दिया इस दौरान दोनों ने परिवार को आगे बढ़ाने का निर्णय किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर