VIDEO: एमएस धोनी से मिलकर रोनी लगी दिव्यांग फैन, माही ने आंसू पोंछते हुए यूं बढ़ाया हौसला

MS Dhoni meets Gavanya Pilani: महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीत लिया है। उन्होंने एयरपोर्ट पर दिव्यांग फैन के साथ बिताया।

lavanya pilania meeting ms dhoni
एमएस धोनी और लावण्या पिलानिया 

कैप्टन कूल अपने बेहद साधारण स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और शायद यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। फैंस को माही के रिटायरमेंट से जरा भी फर्क नहीं पड़ता, तभी तो महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता अब भी बरकार है। हर फैन की ख्वाहिश होती है कि वह धोनी से एक बार जरूर मुलाकात करे। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जब कैप्टन कूल रांची एयरपोर्ट पर अपनी एक दिव्यांग फैन लावण्या पिलानिया से मिले। धोनी के साथ समय बिताने के बाद लावण्या इमोशनल हो गईं। ऐसे में धोनी ने लावण्या के आंसू पोंछे और हौसला बढ़ाते हुए हुए कहा कि कभी रोना नहीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर