Noida: 12 साल के सुशांत सिंह ने खेल-खेल में लगा ली फांसी, छोटी बहन के साथ कर रहा था प्रैंक

12 साल के एक बच्चे ने खेल-खेल में फांसी लगा ली जिसके बाद उसकी जान चली गई। हैरान करने वाला ये मामला नोएडा का है।

12 year old died
12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर दी जान 

नोएडा : 12 साल के एक बच्चे ने खेल-खेल में फांसी लगा ली जिसके बाद उसकी जान चली गई। उसे दरअसल वह टीवी पर अक्सर देखा करता था कि लोग फंदे से झूल कर आत्महत्या कर लेते हैं। टीवी प्रोग्राम पर अक्सर इस तरह के समाचार देखकर उसके मन में जिज्ञासा उठती थी कि लोग कैसे इस तरह फंदे पर लटककर अपनी जान देते हैं।

वह कई बार 8 वर्षीय अपने कजिन बहन के साथ इस तरह के प्रैंक किया करता था जिसमें वह बेडशीट के नीचे छुपकर या फिर घर के अंधेरे कोने में छुपकर खेला करते थे। इसी तरह सोमवार को वह अपने छोटी बहन के साथ खेल रहा था।

सोमवार को शाम 5 बजे वह अपनी कजिन कनिका के साथ खिलौनों से खेल रहा था। इसके बाद सुशांत उपर अपने बेडरुम में चला गया। वहां उसने एक टॉवेल से फंदा बनाया और दरवाजे के ग्रिल से अपने आप को लटका लिया। इसके बाद कनिका उसे ढ़ूंढ़ते हुए कमरे में आई तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई।

5 मिनट के भीतर ही कनिका ने चेयर लाकर उसे किसी तरह उपर से नीचे उतारा हालांकि तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपने भाई को शांत देखकर कनिका ने उसके पैरों और पेट में गुदगुदी की। उसे लगा कि उसका भाई मजाक कर रहा है और ऐसा करने से वह हंस देगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

लड़के के चाचा शिवराम सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि जब कनिका ने उसे लटका हुआ देखा तो फौरन हमें इसकी सूचना दी जिसके बाद हम उसके पैस पहुंचे। घटना के समय सुशांत के माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे।

शिवराम ने कहा कि सुशांत ने हाल ही में उसे चर्चा की थी कि लोग कैसे फांसी लगाकर आत्महत्या करते हैं। एक बार उसने टीवी प्रोग्राम में इस तरह की खबर देखी थी जिसके बाद वह अक्सर इस बारे में बातें करता रहता था। लड़के के माता-पिता ने बताया कि वे शव की अटॉप्सी नहीं करवाना चाहते हैं।

अगली खबर